विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कानून मंत्री किरण रिजिजू का कांग्रेस पर पलटवार, कहा- देश अब भी पहले प्रधानमंत्री की गलतियों की कीमत चुका रहा

By AgencyEdited By: Amit Singh
Published: Thu, 13 Oct 2022 03:47 AM (IST)

किरण रिजिजू ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि देश आज भी पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की गलतियों की ...और पढ़ें

देश अब भी नेहरू की गलतियों की कीमत चुका रहा
देश अब भी नेहरू की गलतियों की कीमत चुका रहा

नई दिल्ली, प्रेट्र: कानून मंत्री किरण रिजिजू ने बुधवार को कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि देश आज भी पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की गलतियों की कीमत चुका रहा है। कांग्रेस ने मंगलवार को कश्मीर मुद्दे पर नेहरू की आलोचना करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा था और कहा था कि उन्होंने एक बार फिर तथ्यों की अनदेखी की।

रिजिजू ट्वीट कर कांग्रेस पर साधा निशाना

रिजिजू ने सिलसिलेवार ट्वीट कर कहा, जवाहर लाल नेहरू की संदिग्ध भूमिका की रक्षा के लिए यह ऐतिहासिक झूठ बहुत लंबे समय तक चला कि महाराजा हरि सिंह ने कश्मीर के भारत में विलय के सवाल को टाल दिया था। रिजिजू ने लोकसभा में नेहरू के 24 जुलाई, 1952 के भाषण का हवाला देते हुए दावा किया कि महाराजा हरि सिंह ने भारत में जम्मू-कश्मीर के विलय के लिए पहली बार आजादी से एक महीने पहले जुलाई, 1947 में नेहरू से संपर्क किया था, लेकिन नेहरू ने महाराजा की बात को अस्वीकार कर दिया था। नेहरू अक्टूबर, 1947 में भी टालमटोल कर रहे थे, जब पाकिस्तानी आक्रमणकारी श्रीनगर के कई किलोमीटर अंदर पहुंच गए थे।

सुशील मोदी ने कसा कांग्रेस पर तंज

भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी ने बुधवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत पहले से ही एकजुट है, इसलिए भारत जोड़ो यात्रा का मकसद पार्टी को एकजुट करना है। दिग्विजय सिंह द्वारा यात्रा में लालू यादव को आमंत्रित किए जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्होंने तंज कसा कि जब ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल या केसीआर उसमें शामिल होंगे तो ज्यादा प्रभावशाली संदेश जाएगा।