Move to Jagran APP

अमित शाह ने बताया, आखिर भाजपा ने क्‍यों थामा किरण बेदी का हाथ

देश की पहली महिला आईपीएस और कभी अरविंद केजरीवाल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने वालीं किरण बेदी के भाजपा में शामिल होने पर कई सवाल उठाए जा रहे हैं। भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह का कहना है कि किरण बेदी ने ताउम्र भ्रष्‍टाचार की खिलाफत की, इसीलिए

By T empEdited By: Published: Sat, 24 Jan 2015 11:39 AM (IST)Updated: Sat, 24 Jan 2015 12:28 PM (IST)
अमित शाह ने बताया, आखिर भाजपा ने क्‍यों थामा किरण बेदी का हाथ

नई दिल्ली। देश की पहली महिला आईपीएस और कभी अरविंद केजरीवाल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने वालीं किरण बेदी के भाजपा में शामिल होने पर कई सवाल उठाए जा रहे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का कहना है कि किरण बेदी ने ताउम्र भ्रष्टाचार की खिलाफत की, इसीलिए हमने उनका हाथ थामा है।

loksabha election banner

जब एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अमित शाह से पूछा गया कि किरण बेदी को भाजपा में शामिल क्यों किया गया तो उन्होंने कहा, 'देखिए किरण बेदी ने पूरी जिंदगी अपराध और भ्रष्टाचार से लड़ते हुए गुजारी है। भाजपा में ऐसे सभी लोगों को स्वागत है जो भ्रष्टाचार के खिलाफ हैं।'

दरअसल, अन्ना आंदोलन के दौरान किरण बेदी ने भी भाजपा के खिलाफ काफी कुछ भला बुरा कहा था। विपक्षी पार्टियों के नेता अब किरण बेदी से पूछ रहे हैं कि आखिर वह ऐसी पार्टी के कैसे शामिल हो गईं, जिसके खिलाफ वो बयान देती रही हैं। बता दें कि भाजपा ने किरण बेदी को अपना मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार भी घोषित कर दिया है। दिल्ली में 7 फरवरी को विधानसभा चुनाव होने हैं।

इसे भी पढ़ें: रिक्शे पर सवार होकर वोट मांगने निकलीं किरण बेदी

इसे भी पढ़ें: केजरीवाल का झूठ हर घर तक पहुंचाएं: अमित शाह


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.