सलमान खुर्शीद बोले, भगोड़े दूल्हे हैं अरविंद केजरीवाल
केंद्रीय विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि कांग्रेस ने आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को दिल्ली में सरकार चलाने के लिए पूरा समर्थन दिया लेकिन केजरीवाल भगोड़े दूल्हे की तरह मंडप छोड़ गए। रविवार को सांसद निधि से बनी सड़कों का लोकार्पण करने अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचे विदेश मंत्री ने चुटकी लेने के अंदाज में कहा कि कांग्रेस ने दहेज के तौर पर अरविंद को अपने सभी आठ विधायक दिए थे।
फर्रुखाबाद, जागरण संवाददाता। केंद्रीय विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि कांग्रेस ने आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को दिल्ली में सरकार चलाने के लिए पूरा समर्थन दिया लेकिन केजरीवाल भगोड़े दूल्हे की तरह मंडप छोड़ गए।
रविवार को सांसद निधि से बनी सड़कों का लोकार्पण करने अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचे विदेश मंत्री ने चुटकी लेने के अंदाज में कहा कि कांग्रेस ने दहेज के तौर पर अरविंद को अपने सभी आठ विधायक दिए थे। लेकिन दूल्हा ही मंडप छोड़ दे तो क्या किया जाए। केजरीवाल के खिलाफ भाजपा से हाथ मिलाने के आरोपों को नकारते हुए सलमान ने कहा कि दिल्ली सरकार के खिलाफ भाजपा से कोई गठजोड़ नहीं किया गया। लेकिन संविधान की रक्षा के लिए सभी दल एकजुट होते हैं। पिछले दिनों अमेरिकी राजदूत नैंसी पावेल की नरेंद्र मोदी से मुलाकात को विदेश मंत्री ने रूटीन का हिस्सा बताया। उन्होंने कहा कि लोकसभा में तेलंगाना विधेयक को लेकर शुरू हुआ गतिरोध जल्द समाप्त हो जाएगा। दिल्ली सरकार की बाबत उन्होंने कहा कि हम व्यवस्था से शासन की बात करते हैं तो अरविंद केजरीवाल अव्यवस्था से। उनके जन लोकपाल बिल से कांग्रेस को ऐतराज नहीं, लेकिन उसके लिए निर्धारित प्रक्रिया तो पूरी की जानी चाहिए।
पाक यात्रा पर विचार कर रहे मनमोहन: खुर्शीद
ईरान में फंसे भारतीयों को की वापसी के लिए अहमद पटेल से मिले खुर्शीद
''जनता की अपेक्षाओं को पूरा न कर पाने के कारण ही अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया है।''
-श्रीप्रकाश जायसवाल, केंद्रीय मंत्री
''केजरीवाल के भीतर राजनीतिक और प्रशासनिक दक्षता की कमी है। वह इसे छिपाने के लिए नाटक कर रहे हैं। कैसे एक मुख्यमंत्री सड़क पर प्रदर्शन कर सकता है? उन्हें योजनाओं और कार्यक्रमों के जरिये समस्याओं का समाधान करना चाहिए था।''
-वी नारायाणसामी, केंद्रीय मंत्री