केरलम: छात्रों के खाने में कीड़े मिलने का दावा निकला फर्जी, झूठी खबर फैलाने के आरोप में टीचर गिरफ्तार
केरल के कोझिकोड में एक फिजिकल एजुकेशन टीचर को छात्रों के खाने में कीड़े मिलने का झूठा दावा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

कोझिकोड में छात्रों के खाने में कीड़े का झूठा दावा (सांकेतिक गिरफ्तार)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, तिरुवनंतपुरम। केरलम में एक फिजिकल एजुकेशन टीचर को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोप है कि उसने कोझिकोड में आयोजित राज्य खेल प्रतियोगिता में छात्रों को परोसे गए खाने में कीड़े मिलने का झूठा दावा किया था।
केरलम के सामान्य शिक्षा मंत्री एन. शमसुद्दीन ने घटना के पीछे किसी साजिश का आरोप लगाया है। विभाग ने शिक्षक को निलंबित कर दिया है और जांच के आदेश दिए हैं।
गिरफ्तार शिक्षक की पहचान जिजो जेम्स के रूप में हुई है। यह राज्य खेल प्रतियोगिता एनआइटी कोझिकोड के मैदान में आयोजित की जा रही है, जिसमें सामान्य शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले सभी स्कूलों के छात्र हिस्सा ले रहे हैं।
जेम्स ने बुधवार को आरोप लगाया था कि कार्यक्रम में छात्रों को जो खाना परोसा गया, उसमें कीड़े मिले थे।
पुलिस के अनुसार, शिक्षक ने फेसबुक पर एक पोस्ट डालकर यह आरोप लगाया था। छात्र संगठन एसएफआइ ने इस मामले को लेकर विरोध मार्च भी निकाला। आरोप के बाद आयोजकों ने जांच की, जिसमें यह दावा झूठा निकला।
(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
