विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दहेज के लिए हैवानियत की हद पार, सऊदी अरब में पति ने प्रेशर कुकर से फोड़ा पत्नी का सिर; गुप्तांग पर भी किया हमला

Published: Sun, 04 Oct 2026 05:24 PM (IST)

केरलम के नींदकारा की एक नवविवाहित महिला ने अपने पति और ससुराल वालों पर दहेज के लिए अमानवीय प्रताड़ना का आरोप लगाया है। म

पति ने सऊदी अरब में पत्नी को प्रेशर कुकर से पीटा (यह तस्वीर AI की मदद से बनाई गई है।)

पति ने सऊदी अरब में पत्नी को प्रेशर कुकर से पीटा (यह तस्वीर AI की मदद से बनाई गई है।)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, तिरुवनंतपुरम। केरलम के नींदकारा की रहने वाली 24 वर्षीय नवविवाहित महिला ने अपने पति और ससुराल वालों पर दहेज के लिए अमानवीय शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना देने का गंभीर आरोप लगाया है।

नवविवाहिता ने आरोप लगाया है कि शादी होने के चार महीने के भीतर इसके साथ प्रेशर कुकर, पत्थर और केबल से पीटा गया तथा सऊदी अरब ले जाकर भी उसके साथ बर्बरता की गई।

चावरा पुलिस ने पीड़िता अंजू की शिकायत पर उसके पति नंदू और उसके माता-पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, वहीं गंभीर रूप से घायल महिला अंजू का इलाज कोल्लम जिला जनरल अस्पताल में चल रहा है।

दहेज उत्पीड़न का आरोप

पीड़िता अंजू का आरोप है कि शादी के एक हफ्ते के भीतर ही उसे उत्पीड़न का सामना करना पड़ा, जब उसके पति के परिवार ने कथित तौर पर शिकायत की कि उसके द्वारा लाया गया दहेज अपर्याप्त था।

शादी के लगभग एक महीने बाद, नंदू सऊदी अरब के लिए रवाना हो गया और बाद में अंजू को भी अपने साथ ले गया। अंजू के अनुसार, सऊदी अरब पहुंचने के बाद उसके साथ और अधिक दुर्व्यवहार किया गया।

कुकर और चार्जर जैसे चीजों से हमला

उसने आरोप लगाया कि नंदू घर में मौजूद चीजों, जैसे प्रेशर कुकर, पत्थर और लैपटॉप चार्जर केबल का इस्तेमाल करके अक्सर उस पर हमला करता था। प्रेशर कुकर से मारे जाने के बाद उसके सिर में गंभीर चोट आई। उसने यह भी आरोप लगाया कि नंदू ने उसके पेट में लात मारी और उसके गुप्तांगों पर बेरहमी से हमला किया।

शरीर पर चोट के कई निशान

महिला के शरीर पर कई चोट के निशान हैं, जिनके बारे में उसने कहा कि ये बार-बार हुए हमलों के कारण हुए हैं। उसने बताया कि नंदू ने उसे चाकू से धमकाया और उसे अपने बारे में अपमानजनक बातें रिकॉर्ड करने के लिए मजबूर किया। उसने यह भी बताया कि उसे तलाक के बाद सेक्स रैकेट में काम करने की इच्छा जताने वाला बयान रिकॉर्ड करने के लिए भी मजबूर किया गया था।

अंजू ने बताया की सऊदी अरब में किए गए दुर्व्यवहार के बाद उसे वापस केरलम लाया गया, जिसके बाद वह अपना उपचार कराने और पुलिस से संपर्क करने में सक्षम हुई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।