विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kerala News: मलयालम अभिनेता विजय बाबू दुबई से पहुंचे कोच्चि, यौन शोषण मामले में मंगलवार को मिली थी जमानत

By Achyut KumarEdited By:
Published: Wed, 01 Jun 2022 11:44 AM (IST)Updated: Wed, 01 Jun 2022 12:07 PM (IST)

मलयालम अभिनेता विजय बाबू पर एक महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। इस मामले में जमानत मिलने के ...और पढ़ें

मलयालम अभिनेता और निर्माता विजय बाबू (फोटो- एएनआइ)
मलयालम अभिनेता और निर्माता विजय बाबू (फोटो- एएनआइ)

कोच्चि, एएनआइ। मलयालम अभिनेता और निर्माता विजय बाबू (Malayalam actor-producer Vijay Babu) बुधवार को दुबई से कोच्चि पहुंचे। उस पर एक महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। केरल हाईकोर्ट ने उन्हें मंगलवार को अंतरिम अग्रिम जमानत दी थी। विजय बाबू ने अपने ऊपर लगे आरोपों पर कहा, 'मुझे कोर्ट पर पूरा भरोसा है. मैं पुलिस का पूरा सहयोग करूंगा. सच सामने आएगा।'

'विजय बाबू ने कई बार किया यौन शोषण'

बता दें,  एर्नाकुलम दक्षिण पुलिस ने अभिनेता और निर्माता विजय बाबू के खिलाफ महिला के साथ यौन उत्पीड़न करने के आरोप में केस दर्ज किया हैl महिला ने आरोप लगाया है कि विजय बाबू ने कोच्चि में एक फ्लैट में उनका कई बार यौन शोषण किया हैl इसके अलावा, उन्होंने वीडियो भी रिकार्ड कियाl महिला ने यह भी आरोप लगाया कि वीडियो बनाने से पहले उन्हें नशीला पदार्थ खिला दिया गया थाl

विजय बाबू ने आरोपों का किया खंडन

सोशल मीडिया पर खबर आने के बाद विजय बाबू ने लाइव सेशन में आकर इन आरोपों का खंडन किया और बताया कि मामले में असली पीड़ित वे हैl उन्होंने यह भी कहा कि वह सही कानूनी कदम उठाएंगेl पुलिस ने अभी तक विजय बाबू का वक्तव्य रिकार्ड नहीं किया हैl मंगलवार की शाम विजय बाबू ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'मैंने कोई गलत काम नहीं किया हैl मैं चिंतित नहीं हूंl मुझे देश के कानून पर भरोसा हैl मैं उस महिला का नाम जल्द सामने लाऊंगाl मैं उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने वाला हूंl इसमें बड़ी मानहानि का मुकदमा भी शामिल हैl मेरे पास अपनी बेगुनाही साबित करने के सारे सबूत हैl मैं इस मामले में शिकार हूंl इसकी वजह से मेरी मां, मेरे परिवार और दोस्तों को बहुत दुख पहुंचा है लेकिन मैं चुप नहीं बैठूंगाl मैं लडूंगाl'