Move to Jagran APP

Kerala News: सीएम पिनाराई विजयन पर अभद्र टिप्पणी कर बुरे फंसे कांग्रेस नेता के सुधाकरन, केस दर्ज

Kerala News केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के. सुधाकरन के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। के सुधाकरन ने मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी। यह मामला डीवाईएफआई के नेता वीनू विंसेंट की शिकायत पर दर्ज किया गया है।

By Achyut KumarEdited By: Published: Thu, 19 May 2022 08:36 AM (IST)Updated: Thu, 19 May 2022 10:01 AM (IST)
Kerala News: सीएम पिनाराई विजयन पर अभद्र टिप्पणी कर बुरे फंसे कांग्रेस नेता के सुधाकरन, केस दर्ज
केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन (फाइल फोटो)

नई दिल्ली, एएनआइ। केरल के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के. सुधाकरन की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन (CM Pinarayi Vijayan) के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के मामले में पलारीवट्टोम पुलिस (Palarivattom Police) ने उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 153 के तहत मामला दर्ज किया है।

loksabha election banner

पुलिस ने केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  के सुधाकरन के खिलाफ मामला डीवाईएफआई के नेता वीनू विंसेंट की शिकायत पर दर्ज किया। के सुधाकरन ने मुख्यमंत्री पिनाराई विजय को 'चेन से टूटा कुत्ता' बताया था।

के सुधाकरन का विवादों से है गहरा नाता

के. सुधाकरन को पिछले साल विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। वह कई बार विवादों में फंस चुके हैं। मार्च में ही उन्होंने इडुक्की में स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) के एक कार्यकर्ता की हत्या के आरोपी अपने पार्टी के एक नेता का बचाव किया था।

चुनाव प्रचार के दौरान सुधाकरन ने दिया विवादित बयान

सुधाकरन ने मंगलवार को एक और विवाद खड़ा कर दिया, जब उन्होंने कोच्चि के पास थ्रीक्काकारा में चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि वह (सीएम पिनाराई विजयन ) एक कुत्ते की तरह है, जो अपनी चेन से टूट गया है। क्या उसे नियंत्रित करने वाला कोई है? क्या उसे मनाने वाला कोई है? वह हर जगह घूम रहा है। पिछले साल सीएम के बारे में उनकी एक टिप्पणी ने भी विवाद खड़ा कर दिया था।

थ्रीक्काकारा में 31 मई को होगा उपचुनाव

थ्रीक्काकारा में 31 मई को उपचुनाव होना है। इस उपचुनाव को सुधाकरन के संगठनात्मक कौशल की परीक्षा के रूप में देखा जा रहा है। उनके और विपक्ष के नेता वीडी सतीसन दोनों के लिए यह महत्वपूर्ण है क्योंकि यह पद संभालने के बाद उनका पहला चुनाव है।

माकपा नेता ईपी जयराजन ने सुधाकरन के बयान की निंदा की

माकपा के वरिष्ठ नेता और वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) के संयोजक ई पी जयराजन ने कांग्रेस को सुधाकरन के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है। उन्होंने कहा कि सुधाकरन का बयान बेहद निंदनीय है। अगर कोई मुख्यमंत्री चुनाव प्रचार के दौरान लोगों को देखता है तो क्या गलत है? कोई भी राजनेता ऐसे शब्दों का प्रयोग नहीं करेगा। हम सुधाकरन के खिलाफ कानूनी उपाय भी तलाश रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.