केरलम के कन्नूर में खेल मंत्री की गाड़ी पर हमला, DYFI कार्यकर्ताओं पर पथराव और तोड़फोड़ का आरोप
केरल के कन्नूर में खेल मंत्री ओजे जनीश के वाहन पर विरोध प्रदर्शन के दौरान हमला किया गया। डीवाईएफआई कार्यकर्ताओं ...और पढ़ें
HighLights
केरल के खेल मंत्री ओजे जनीश के वाहन पर हमला।
डीवाईएफआई कार्यकर्ताओं पर पथराव और तोड़फोड़ का आरोप।
वाहन का झंडा और रैन गार्ड क्षतिग्रस्त हुए।
डिजिटल डेस्क, तिरुवनन्तपुरम। केरलम के कन्नूर से विरोध प्रदर्शन के दौरान राज्य के खेल व पुरातत्व मंत्री ओजे जनीश के वाहन पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया (DYFI) के कार्यकर्ताओं ने मंत्री के कासरगोड जाते समय उनके वाहन को घेरकर पथराव किा।
युवा कांग्रेस ने कार पर पथराव का आरोप लगाया है, जिससे वाहन का झंडा और रैन गार्ड क्षतिग्रस्त हो गए।
घटना का वीडियो आया सामने
घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें डीवाईएफआई कार्यकर्ता मंत्री के वाहन को चारो तरफ से घेरे हुए हैं। गाड़ी पर डंडे से हमला करते हुए दिख रहे हैं। इस दौरान गाड़ी को नुकसान पहुंचता है, तब तक पुलिस के जवान गाड़ी पर हमला करने वाले लोगों को पकड़ लेते हैं।
पथराव का आरोप
युवा कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि मंत्री के वाहन पर पथराव किया गया। वहीं, मंत्री के साथ मौजूद लोगों के अनुसार, इस हमले में गाड़ी पर लगा राष्ट्रध्वज का खंभा (फ्लैग पोल) और रैन गार्ड क्षतिग्रस्त हो गए।
फिलहाल विरोध प्रदर्शन के सटीक कारणों और इस मामले में पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई का विवरण फिलहाल उपलब्ध नहीं हो सका है। (समाचार एजेंसी के इनपुट के साथ)
यह भी पढ़ें- केरलम में बढ़ा राजनीतिक तनाव, भाजपा मुख्यालय और पार्टी नेता की गाड़ी पर हमला; फेंके पत्थर
