Move to Jagran APP

केरल में सिनेमा हाल व इनडोर आडिटोरियम खोलने की तैयारी, बीते 24 घंटे में 13 हजार ज्यादा केस मिले

केरल में कोरोना महामारी का प्रकोप जारी है। बीते 24 घंटे में 13 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं और 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। इस बीच राज्य में कुछ शर्तों के साथ सिनेमा हाल और इनडोर आडिटोरियम खोलने की तैयारी में है।

By TaniskEdited By: Published: Sat, 02 Oct 2021 06:30 PM (IST)Updated: Sat, 02 Oct 2021 06:30 PM (IST)
केरल में सिनेमा हाल व इनडोर आडिटोरियम खोलने की तैयारी, बीते 24 घंटे में 13 हजार ज्यादा केस मिले
केरल में कोरोना महामारी का प्रकोप जारी।

नई दिल्ली, एएनआइ। केरल में कोरोना महामारी का प्रकोप जारी है। बीते 24 घंटे में 13 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं और 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। इस बीच पिनराई विजयन की सरकार ने राज्य में कुछ शर्तों के साथ सिनेमा हाल और इनडोर आडिटोरियम खोलने की तैयारी में है। मुख्यमंत्री ने खुद इसकी जानकारी दी है।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि केरल सरकार ने 25 अक्टूबर से सिनेमाघरों और इनडोर आडिटोरियम को कुछ प्रतिबंधों के साथ फिर से खोलने की अनुमति दी है। प्रवेश उन लोगों को ही मिलेगा, जिनका पूर्ण टीकाकरण हो गया है। कर्मचारियों के लिए भी पूर्ण टीकाकरण जरूरी है। इसके अलावा थिएटर और आडिटोरियम में कुल क्षमता के 50 फीसद लोगों के आने की अनुमति होगी।

बता दें कि राज्य में बीते 24 घंटे के दौरान 13 हजार 217 नए मामले सामने आए। इस दौरान 14 हजार 437 लोग संक्रमण से उबरे और 121 लोगों की मौत हो गई। राज्य में एक लाख 41 हजार 155 एक्टिव केस है। मरने वालों की कुल संख्या 25 हजार 303 हो गई है। इस दौरान 96 हजार 835 सैंपल टेस्ट हुए हैं।

कोरोना महामारी के खिलाफ जंग में भारत की स्थिति लगातार बेहतर हो रही है। संक्रमण के नए मामले धीरे-धीरे कम हो रहे हैं। सबसे ज्यादा प्रभावित केरल में भी अब स्थिति नियंत्रण में आती नजर आ रही है। सक्रिय मामले पौने तीन लाख के नीचे आ गए हैं। वहीं टीकाकरण की रफ्तार भी तेज बनी हुई है। अब तक कोरोना रोधी वैक्सीन की 90 करोड़ से ज्यादा डोज लगाई जा चुकी हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से शनिवार सुबह आठ बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान 24,354 नए मामले मिले हैं और 234 लोगों की जान गई है।

इस दौरान सक्रिय मामलों में 1,335 की गिरावट दर्ज की गई है और कुल एक्टिव केस 2,73,889 रह गए हैं जो कुल मामलों का 0.81 फीसद है। 197 दिन में सक्रिय मामलों की यह सबसे कम संख्या है। मरीजों के उबरने की दर लगातार सुधर रही है और मृत्युदर स्थिर बनी हुई है। दैनिक और साप्ताहिक संक्रमण दर भी दो फीसद से नीचे है। वहीं, कोविन पोर्टल पर शनिवार को शाम छह बजे तक उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक कोरोना रोधी वैक्सीन की 66.60 लाख से अधिक डोज लगाई गई हैं। इनको मिलाकर अब तक कुल 90.26 करोड़ डोज लगाई जा चुकी हैं। इनमें 65.78 करोड़ पहली और 24.48 करोड़ दूसरी डोज शामिल हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.