Move to Jagran APP

केरल सरकार की नई पहल, अब सरकारी विभागों और PSU में महिलाएं चलाएंगी वाहन

केरल सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए तय किया है कि अब से राज्य में सरकारी विभागों और PSU में महिलाएं वाहन चलाएंगी।

By Ayushi TyagiEdited By: Published: Thu, 22 Aug 2019 03:24 PM (IST)Updated: Thu, 22 Aug 2019 03:29 PM (IST)
केरल सरकार की नई पहल, अब सरकारी विभागों और PSU में महिलाएं चलाएंगी वाहन
केरल सरकार की नई पहल, अब सरकारी विभागों और PSU में महिलाएं चलाएंगी वाहन

तिरुवनंतपुरम,पीटीआइ। केरल में बड़ा बदलाव किया गया है। यहां दशकों पुरानी परंपरा को तोड़ा गया है। अह आपको राज्य में सरकारी वाहन चलाते हुए महिलाएं भी नजर आएंगी।  इससे पहले तक केरल में सरकारी वाहन चलाने के लिए सिर्फ पुरुषों को ही रखा जाता था।

loksabha election banner

अब राज्य सरकार ने फैसला किया है कि सार्वजनिक प्रतिष्ठानों और सरकारी विभागों में महिलाओं चालकों को भी रखा जाएगा। बुधवार को मुख्यमंत्री पिनाराई की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में ये फैसला लिया गया है। 

इसलिए लिया गया ये फैसला
सरकार ने ये फैसला समाज में लिंग लैंगिक समानता सुनिश्चित करने के लिए किया है। प्रदेश सरकार की ओर से जारी एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में इस बात की जानकारी दी गई है।  साथ ही इसके लिए अब मौजूदा नियमों में संशोधन किया जाएगा। इसके अलावा विज्ञप्ति में  बताया गया है कि मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय खेलों में 83 पुरस्कार विजेताओं को विभिन्न सरकारी विभागों में नियुक्त करने का भी फैसला किया है। 

महिला बटालियन का भी किया गया था गठन
सरकार ने हाल ही में पहली महिलाओं बटालियन का गठन भी किया था। इसका गठन 550 सदस्यों के साथ पुलिस बल में महिलाओं का प्रतिनिधित्व दिखाने के लिए किया गया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.