केरल विधानसभा चुनाव के लिए BJP की पहली लिस्ट जारी, कोझिकोड उत्तर से नव्या हरिदास मैदान में
केरल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 47 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। इसमें मंजेश्वर से के. सुरेंद्रन और कोझिकोड उत्तर से नव्या हरिदास प्रमुख नाम हैं।
HighLights
भाजपा ने केरल चुनाव के लिए 47 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की
राजीव चंद्रशेखर ने कहा, यह चुनाव केरल का भविष्य तय करेगा
भाजपा ने विकास पर खुली बहस के लिए विरोधियों को चुनौती दी
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केरल विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को बीजेपी ने 47 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है। मंजेश्वर सीट से के. सुरेंद्रन को मैदान में उतारा गया है। वहीं कोझिकोड उत्तर से नव्या हरिदास, कांजीरापल्ली से एडवोकेट जॉर्ज कुरियन, कझाकूटम से वी. मुरलीधरन और नेमोम से प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर चुनाव लड़ेंगे।

राज्य का भविष्य तय करेगा यह चुनाव: चंद्रशेखर
इससे पहले पत्रकारों से बात करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि ये चुनाव राज्य का भविष्य तय करेगा और विश्वास जताया कि मतदाता राजनीतिक बदलाव के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा, 'आज केरल में हर मलयाली इन चुनावों का बेसब्री से इंतजार कर रहा है क्योंकि ये कोई आम चुनाव नहीं हैं। मेरा मानना है कि केरल के लोग बदलाव के लिए तैयार हैं; यही हमारा चुनावी नारा है।'
विरोधियों को खुली चुनौती
उन्होंने आगे कहा कि BJP और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) राज्य में विकास और आर्थिक प्रगति लाने का अवसर मांग रहे हैं। BJP नेता ने चुनावों से पहले शासन और नीतियों पर खुली बहस के लिए विरोधी नेताओं को चुनौती भी दी। उन्होंने कहा, 'मैं तैयार हूं। मुझसे बहस करने के लिए किसी और को भी वहां होना चाहिए; मैं खुद से बहस नहीं कर सकता। जब भी मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन बहस के लिए तैयार होंगे, मुझे बहस करके खुशी होगी। जब भी राहुल गांधी बहस के लिए तैयार होंगे, मुझे बहस करके खुशी होगी।'

