Move to Jagran APP

BBC Documentary Row: केरल कांग्रेस राज्य भर में दिखा रही बीबीसी डाक्यूमेंट्री, एके एंटनी ने साधी चुप्पी

कांग्रेस नेता अनिल एंटनी के बीबीसी डाक्यूमेंट्री के खिलाफ बयान देने के विवाद पर पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा देने के बाद उनके पिता और कांग्रेस के बड़े नेता एके एंटनी ने बीबीसी डाक्यूमेंट्री विषय पर चुप्पी साध ली है।

By AgencyEdited By: Anurag GuptaPublished: Thu, 26 Jan 2023 10:56 PM (IST)Updated: Thu, 26 Jan 2023 10:56 PM (IST)
BBC Documentary Row: केरल कांग्रेस राज्य भर में दिखा रही बीबीसी डाक्यूमेंट्री, एके एंटनी ने साधी चुप्पी
BBC Documentary Row: केरल कांग्रेस राज्य भर में दिखा रही बीबीसी डाक्यूमेंट्री

तिरुअनंतपुरम, पीटीआई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ मुहिम को हवा देते हुए केरल की प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार को आम जनता के लिए षणमुगम बीच पर बीबीसी की विवादित डाक्यूमेंट्री ''इंडिया: द मोदी क्वेश्चन'' की स्क्रीनिंग की है। वर्ष 2002 के गुजरात दंगों पर आधारित इस फिल्म को दिखाते हुए कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि उन्हें इस फिल्म को लेकर आम जनता का समर्थन मिल रहा है। अब प्रदेश कांग्रेस पूरे राज्य में इस विवादित डाक्यूमेंट्री को दिखाने जा रही है।

loksabha election banner

लोगों ने डाक्यूमेंट्री देखने की जताई इच्छा

केपीसीसी के महासचिव जीएस बाबू ने गुरुवार को बताया कि पहले प्रधानमंत्री मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए गुजरात दंगों पर आधारित फिल्म को पार्टी कार्यकर्ताओं और कर्मचारियों को केरल की प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में दिखाया जाना था। लेकिन इस फिल्म की स्क्रीनिंग को लेकर आम जनता से बहुत सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। इसके चलते बहुत से लोगों ने बीबीसी की डाक्यूमेंट्री को दिखाने की इच्छा जताई। इस डाक्यूमेंट्री पर सबके सकारात्मक रुख को देखते हुए अब इसे पूरे राज्य में विभिन्न स्थानों पर दिखाया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोग जानना चाहते हैं कि आखिर इस डाक्यूमेंट्री में क्या है और यह किस बारे में है? कांग्रेस की विभिन्न शाखाओं ने डाक्यूमेंट्री का पहला भाग पहले ही राज्य के कई हिस्सों में लोगों को दिखा दिया है।

उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने पिछले ही हफ्ते इस डाक्यूमेंटी को यूट्यूब वीडियो और ट्विटर के लिए को ब्लॉक करते हुए इस डाक्यूमेंट्री के प्रदर्शन पर रोक लगा थी। बीबीसी की विवादित डाक्यूमेंट्री के दो भाग हैं जिसमें नरेन्द्र मोदी के गुजरात का मुख्यमंत्री रहते हुए सांप्रदायिक दंगों की पड़ताल की गई है। विदेश मंत्रालय ने इस डाक्यूमेंट्री को खारिज करते हुए इसे दुष्प्रचार का हथकंडा बताया है।

Pariksha Pe Charcha: PM Modi की छात्रों के साथ परीक्षा पे चर्चा कल, 155 देशों से 38.80 लाख रजिस्ट्रेशन

एके एंटनी ने साधी चुप्पी

कांग्रेस नेता अनिल एंटनी के बीबीसी डाक्यूमेंट्री के खिलाफ बयान देने के विवाद पर पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा देने के बाद उनके पिता और कांग्रेस के बड़े नेता एके एंटनी ने बीबीसी डाक्यूमेंट्री विषय पर चुप्पी साध ली है। 82 वर्षीय एंटनी इस विवाद में कांग्रेस नेता जयराम रमेश की एक टिप्पणी से बेहद आहत हैं। जयराम रमेश ने बिना नाम लिए केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी के बेटे और एंटनी के बेटे अनिल एंटनी की तुलना की थी। उन्होंने कहा था कि एक भारत जोड़ो यात्रा का यात्री है और दूसरा पार्टी व यात्रा के अपने दायित्वों को भूलकर धूप का आनंद ले रहा है। राज्यसभा का सत्र पूरा होने के बाद अप्रैल से एके एंटनी केरल की राजधानी में ही हैं। वह यदाकदा ही राज्य मुख्यालय के दफ्तर जाते हैं। हमेशा लो प्रोफाइल रहने वाले एंटनी स्वभाव से भावुक बताए जाते हैं।

Delhi Weather: गणतंत्र दिवस पर बर्फीली हवाओं ने किया दिल्लीवासियों को परेशान, सामान्य से 5 डिग्री कम रहा पारा

...तो डाक्यूमेंट्री का समर्थन नहीं करती कांग्रेस : जितेंद्र

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर सीधा हमला करते हुए कहा कि अगर कांग्रेस के मन में न्यायपालिका के प्रति आदर होता तो वह बीबीसी डाक्यूमेंट्री का समर्थन नहीं करती। जितेंद्र सिंह ने गुरुवार को कहा कि खरगे का यह कहना कि वह इस बात से सहमत नहीं कि न्यायापालिका ने खुद ही गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री को गोधरा मामले में क्लीनचिट दी होगी, अपने आप में अदालत की अवमानना है। उनके विचार से यह कांग्रेस का दोगलापन है। उन्होंने कहा कि मल्लिकार्जुन जो कुछ भी कह रहे हैं उसका सच्चाई से कोई लेना-देना नहीं है। सिंह ने खरगे पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने बुधवार को लोगों से आह्वान किया कि वह न्यायापालिका के खिलाफ हमले में एकजुट हों। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर आरोप लगाया कि वह भाषण देने और अभियान चलाने के अलावा कुछ नहीं करते हैं।

कर्तव्य पथ पर 'जय हिंद', गणतंत्र दिवस की परेड में दिखा भारत का दम; स्वदेशी सैन्य शक्ति का हुआ प्रदर्शन


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.