विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'ईसाई समुदाय के खिलाफ...', ओडिशा में पादरी और नन पर हुए हमले के बाद क्यों भड़के केरल सीएम पिनाराई विजयन?

By Agency Edited By: Sakshi Pandey
Published: Sat, 09 Aug 2025 11:59 AM (IST)

ओडिशा के जलेश्वर में चर्च के पादरी और नन पर हुए हमले के बाद केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने ...और पढ़ें

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन। फाइल फोटो
केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन। फाइल फोटो

HighLights

  1. केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने ओडिशा मामले पर दिया बयान।
  2. पादरी और नन पर हुए हमले के लिए हिंदूवादी मानसिकता को बताया जिम्मेदार।

पीटीआई, तिरुवनंतपुरम। ओडिशा के जलेश्वर में चर्च के पादरी और नन पर हुए हमले ने धार्मिक चर्चाओं का रूप ले लिया है। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने इस हमले को हिंदुत्व से जोड़ते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर हल्ला बोला है।

केरल के सीएम पिनाराई विजयन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट करते हुए हमलावरों को "संघ परिवार के गुंडे" कहा है।

केरल सीएम ने क्या कहा?

पिनाराई विजयन ने एक्स पर लिखा कि पादरी और नन पर हुआ हमला संघ परिवार के गुंडों ने किया है और यह ईसाई समुदाय के खिलाफ बढ़ते संप्रदायवाद को दर्शाता है।

पिनाराई विजयन के अनुसार, "ओडिशा के जलेश्वर में संघ परिवार के गुंडों द्वारा पादरी और नन पर हमले की खबर सामने आ रही है। उनपर धार्मिक परिवर्तन करवाने का झूठा आरोप लगाया गया है। यह ईसाई समुदाय के खिलाफ बढ़ते संप्रदायवाद का उदाहरण है। कुछ हफ्ते पहले ऐसे ही छत्तीसगढ़ में ननों को भी गिरफ्तार किया गया था।"

केरल के सीएम ने कहा कि यह कानून का उल्लंघन है। कानून अपने हाथों में लेने के जुर्म में सभी को साथ मिलकर इस तरह की घटना का विरोध करना चाहिए।

ओडिशा में हुई थी घटना

दरअसल बुधवार को ओडिशा के बालासोर में कुछ लोगों ने पादरी और नन की गाड़ी रुकवाते हुए उनपर जबरन धर्म परिवर्तन करवाने का आरोप लगाया था। इस घटना के बाद ईसाई समुदाय के कई लोग भड़क उठे हैं।

यह भी पढ़ें- उपराष्ट्रपति चुनाव में बड़ा दांव चलने की तैयारी में इंडी गठबंधन, गैर-कांग्रेसी को बनाया जा सकता है उम्मीदवार