Move to Jagran APP

कठुआ केस के लिए आज का दिन अहम, आरोपियों पर तय होंगे आरोप; बहस हो चुकी है पूरी

जम्मू-कश्मीर के कठुआ मामले पर आज कोर्ट आरोपियों पर आरोप तय करेगा। बुधवार को आरोपों पर बहस पूरी हो चुकी है।

By Nancy BajpaiEdited By: Published: Thu, 07 Jun 2018 07:37 AM (IST)Updated: Thu, 07 Jun 2018 08:26 AM (IST)
कठुआ केस के लिए आज का दिन अहम, आरोपियों पर तय होंगे आरोप; बहस हो चुकी है पूरी
कठुआ केस के लिए आज का दिन अहम, आरोपियों पर तय होंगे आरोप; बहस हो चुकी है पूरी

पठानकोट (जागरण संवाददाता)। जम्मू-कश्मीर के कठुआ मामले में आज आरोपितों पर आरोप तय किए जाएंगे।आरोप तय होने में देरी न हो इसलिए बुधवार को जज ने चार से पांच बजे तक एक घंटा अतिरिक्त सुनवाई की। आरोपों पर बहस पूरी न होने पर बचाव पक्ष के वकील ने समय की कमी बताई, जिसके बाद अदालत ने सुनवाई जारी रखने के लिए एक घंटे का अतिरिक्त समय दिया। बहस पूरी होने के बाद अब गुरुवार (आज) को आरोप तय होंगे। इससे पहले बुधवार दोपहर एक बजे सभी सातों आरोपितों को कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच अदालत लाया गया।

loksabha election banner

आरोपों पर बहस पूरी 

करीब तीन घंटे चली बहस के बाद शाम चार बजे आरोपितों को वापस कठुआ भेज दिया गया। बचाव पक्ष के वकील असीम साहनी ने पांच बजे अदालत की प्रकिया समाप्त होने के बाद बताया कि आरोपों पर बहस पूरी हो चुकी है। गुरुवार से अब मामले पर लीगल ट्रायल शुरू हो जाएगा। साथ ही मामले के साथ जुड़े गवाहों की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। अब आगे सुनवाई के दौरान चर्चा होगी कि क्राइम ब्रांच जम्मू की ओर से क्या आरोप लगाए गए हैं और वे कितने सही या गलत हैं। साहनी ने कहा कि अब आरोप तय होने के बाद ही अभियोग पक्ष को आरोपितों के खिलाफ केस बनाना होगा।

झूठे गवाहों पर तय किया गया है केस : साहनी

बचाव पक्ष के वकील असीम साहनी ने कहा कि कठुआ मामला मनगढ़त और झूठे गवाहों के आधार पर तैयार किया गया है। वह इस मामले को बारीकी से कोर्ट में रख चुके हैं। साहनी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की ओर से इस मामले में हर रोज सुनवाई रखी गई है। उम्मीद है कि केस छह महीने में पूरा हो जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.