कश्मीरी फेरी वालों की आड़ में पैठ बना रहे लश्कर आतंकी
कश्मीर से आकर ऊलेन शॉल, चादर, कंबल फेरी कर बेचने वाले कश्मीरी युवकों की आड़ में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा पूर्वी बिहार और सीमांचल इलाके में अपनी पैठ बना रहा है।
भागलपुर। कश्मीर से आकर ऊलेन शॉल, चादर, कंबल फेरी कर बेचने वाले कश्मीरी युवकों की आड़ में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा पूर्वी बिहार और सीमांचल इलाके में अपनी पैठ बना रहा है।
इंटेलिजेंस सूत्रों के मुताबिक, लश्कर के आतंकी नेपाल में मौजूद अपने ठिकाने से आतंकियों को ऑपरेट कर सीमांचल के अररिया, किशनगंज, फारबिसगंज, जोगबनी समेत पूर्वी बिहार के भागलपुर, मुंगेर, बांका समेत झारखंड के कुछ हिस्सों में भी पैठ बना रहा है। इसके लिए कश्मीरी फेरी वालों की आड़ में इन इलाकों में स्थानीय संपर्क मजबूत किए जा रहे हैं।
इंटेलिजेंस वालों की तकनीकी निगरानी में पाकिस्तान से हाल में भागलपुर, मुंगेर और किशनगंज इलाके से किए गए संपर्क संवाद चौंकाने वाले साबित हुए हैं। तकनीकी निगरानी में धर्म प्रचारकों की एक टोली के खास मिशन की बात भी सामने आई है। उसके बाद से खुफिया महकमा सतर्क हो गया है। एहतियाती तौर पर पुलिस मुख्यालय को सतर्क कर दिया गया है। इंटेलिजेंस सूत्रों की माने तो कश्मीरी फेरी वालों और धार्मिक प्रचारकों की टोली के जरिए लश्कर-ए-तैयबा और लश्कर संगठन के मुखिया के सहारे आइएसआइएस की घुसपैठ के भी संकेत हैं। इंटेलिजेंस के सतर्क करने के बाद पुलिस मुख्यालय भी सतर्क हो गया है।
पढ़े : 26/11 हमला मामले में हाफिज सईद की चुनौती पर भारत का कड़ा जवाब