विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शॉल और माला पहनाकर दो डॉग्स को दी गई भावुक विदाई, क्यों रहे इतने खास?

Published: Mon, 21 Sep 2026 06:49 PM (IST)Updated: Mon, 21 Sep 2026 06:50 PM (IST)

केरल के कासरगोड में पुलिस विभाग ने विस्फोटक का पता लगाने वाले अपने दो K-9 डॉग्स 'बाडी' और 'कामी' को ...और पढ़ें

HighLights

  1. कासरगोड पुलिस ने K-9 डॉग्स बाडी और कामी को विदाई दी

  2. दोनों डॉग्स ने विस्फोटक का पता लगाने में अहम भूमिका निभाई

  3. भावुक विदाई समारोह में पुलिसकर्मियों ने उन्हें सम्मानित किया

डिजिटल डेस्क, कासरगोड। केरल के कासरगोड में पुलिस विभाग ने अपने दो खास साथियों को भावुक विदाई दी है। विस्फोटक पदार्थों का पता लगाने के लिए प्रशिक्षित K-9 डॉग्स 'बाडी' और 'कामी' ने जिले की सुरक्षा व्यवस्था में लंबे समय तक अहम भूमिका निभाई। अब उन्होंने अपनी सेवा पूरी कर ली है और रिटायरमेंट ले रहे हैं।

वे डॉग्स नहीं, हमारे साथी: पुलिस प्रमुख 

कासरगोड जिला पुलिस प्रमुख पी. निधिन राज ने इस मौके पर भावुक होते हुए कहा, 'वे सिर्फ पुलिस डॉग्स नहीं हैं, बल्कि हमारे साथी हैं। बाडी और कामी हमारे लिए गर्व की बात हैं।'

दोनों लैब्राडोर नस्ल के डॉग्स को विस्फोटक खोजने में खास ट्रेनिंग दी गई थी। वे कई सुरक्षा जांचों, सरकारी कार्यक्रमों और संवेदनशील स्थानों पर तैनात किए जाते रहे।

कासरगोड पुलिस ने दी भावुक विदाई

वीडियो में देखा जा सकता है कि विदाई समरोह के दौरान दोनों डॉग्स को शॉल ओढाई गई, माला पहनाई गई और शाबाशी दी गई। केरलम पुलिस के लिए यह काफी भावुक कर देने वाला पल था

विदाई समारोह के दौरान पुलिसकर्मी भावुक नजर आए। दोनों डॉग्स को सिर्फ काम करने वाले नहीं, बल्कि परिवार का सदस्य माना जाता रहा। उनके रिटायरमेंट के साथ कासरगोड पुलिस की K-9 यूनिट में एक अध्याय खत्म हो गया।