Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket Matches
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • national
LIVE BLOG

Karwa Chauth 2024 LIVE: चांद का हुआ दीदार, सुहागिनों ने खोला व्रत

Karwa Chauth 2024 Moonrise Time LIVE : करवा चौथ का व्रत आज 20 अक्टूबर को देशभर में मनाया जा रहा है। सुहागन स्त्रियां पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए निर्जला व्रत रख रही हैं। करवा चौथ का व्रत सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक रखने का विधान है। आज सभी व्रती महिलाएं शाम के समय में करवा चौथ की पूजा करेंगी।

By Piyush Kumar Sun, 20 Oct 2024 11:28 PM (IST)
News Article Hero Image

Karwa Chauth 2024 Moonrise Time LIVE: पत्नी अपने पति की लंबी आयु के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हैं। हर साल सुहागिन महिलाओं को करवा चौथ के पर्व का बेहद इंतजार रहता है।

यह पर्व हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को अधिक उत्साह (Karwa Chauth 2024 Celebration) के साथ मनाया जाता है। इस शुभ तिथि पर महिलाएं पति की लंबी उम्र और वैवाहिक जीवन को खुशहाल बनाए रखने के लिए करवा माता की विशेष पूजा-अर्चना करती हैं।

20 Oct 202411:28:06 PM
Karwa Chauth 2024 LIVE: महिलाओं ने खोला व्रत
blog images

 चांद निकलने के बाद महिलाएं पूजा कर अपना करवा चौथ का व्रत खोल रही हैं।

20 Oct 202410:22:55 PM
Karwa Chauth 2024 Moon LIVE: दिल्ली में भी दिखा चांद
blog images

 दिल्ली के साथ-साथ पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में भी चांद नजर आ गया है।

20 Oct 20248:36:29 PM
Karwa Chauth 2024 Chand Timing LIVE: देश के कई राज्यों में दिखा चांद
blog images

पूरे देश में करवा चौथ का चांद नजर आ गया है। सबसे पहले चांद असम के गुवाहाटी में दिखाई दिया और उसके बाद हिमाचल प्रदेश के शिमला में दिखाई दिया।

20 Oct 20247:59:05 PM
Karwa Chauth 2024 Live: जम्मू में पूजा करती महिला
blog images

जम्मू में रविवार को करवा चौथ त्यौहार के अवसर पर अनुष्ठान करती एक महिला।

20 Oct 20247:09:49 PM
Chand Nikalne Ka Time: करवा चौथ पर चांद कब निकलेगा
blog images

करवा चौथ का त्योहार बेहद ही शुभ माना जाता है। दिल्ली, यूपी और राजस्था समेत भारत में 8:15 बजे के बाद पूरे चांद के दर्शन होंगे।

नोएडा में 8 बजकर 14 मिनट पर चांद नजर आएगा।
नई दिल्ली में 8 बजकर 15 मिनट पर चांद का दीदार होगा।
गुरुग्राम में 8 बजकर 16 मिनट पर चांद निकलेगा।
फरीदाबाद में चांद रात 8 बजकर 04 मिनट पर निकलेगा।
सूरत में 7 बजकर 40 मिनट पर चांद दिखेगा।
जयपुर में 7 बजकर 54 मिनट पर चांद नजर आएगा।
आगरा में 8 बजकर 16 मिनट पर चांद का दीदार।
लखनऊ में 8 बजकर 05 मिनट पर चांद दिखेगा।
बरेली में 7 बजकर 46 मिनट पर चांद नजर आएगा।
वाराणसी में 7 बजकर 32 मिनट पर चांद निकलेगा।
कानपुर में 7 बजकर 32 मिनट पर चांद का दीदार होगा।
चेन्नई में 8 बजकर 43 मिनट पर चांद निकलेगा।
पुणे में 8 बजकर 56 मिनट पर चांद दिखेगा।
मुंबई में 8 बजकर 59 मिनट पर चांद नजर आएगा।
कुरुक्षेत्र में 8 बजे चांद निकलेगा।
गाजियाबाद में 8 बजकर 11 मिनट पर चांद निकलेगा।
देहरादून में 7 बजकर 09 मिनट पर चांद का दीदार।
कोलकाता में 7 बजकर 46 मिनट पर चांद निकलेगा।
बैंगलोर में 7 बजकर 55 मिनट पर चांद निकलेगा।
चंडीगढ़ में 7 बजकर 54 मिनट पर चांद निकलेगा।
फरीदाबाद में 8 बजकर 04 मिनट पर चांद निकलेगा।
अमृतसर में 7 बजकर 54 मिनट पर चांद निकलेगा।
अंबाला में 7 बजकर 55 मिनट पर चांद निकलेगा।
भोपाल में 8 बजकर 29 मिनट पर चांद निकलेगा।
इंदौर में 8 बजकर 25 मिनट पर चांद नजर आएगा।
अहमदाबाद में 7 बजकर 38 मिनट पर चांद निकलेगा।

20 Oct 20246:47:56 PM
Karwa Chauth 2024 Chand Timing LIVE: पटियाला में करवा चौथ की पूजा
blog images

 पटियाला के एक मंदिर में करवा चौथ के अवसर पर महिलाएं अनुष्ठान करती हुई।

20 Oct 20246:28:59 PM
Karwa Chauth 2024 Chand Timing LIVE: बीकानेर में पूजा करती महिला
blog images

 राजस्थान के बीकानेर में रविवार को करवा चौथ के अवसर पर पूजा-अर्चना करती एक महिला।

20 Oct 20246:19:37 PM
Karwa Chauth 2024 Chand Timing LIVE: ग्वालियर में महिलाएं करवा चौथ
blog images

 मध्य प्रदेश के ग्वालियर में महिलाएं करवा चौथ का त्यौहार मनाती हुई।

20 Oct 20246:10:12 PM
Karwa Chauth 2024 Moonrise Time LIVE: उत्तराखंड में करवा चौथ की पूजा

 उत्तराखंड के देहरादून में महिलाएं भजन गाती हैं और करवा चौथ की रस्में निभाती हैं। 

20 Oct 20246:05:06 PM
Karwa Chauth 2024 Moonrise Time LIVE: पंजाब में करवा चौथ की पूजा

 पंजाब के अमृतसर में करवा चौथ के अवसर पर महिलाओं ने पूजा की।

20 Oct 20245:19:46 PM
Karwa Chauth 2024 Moonrise Time LIVE: करवा चौथ पूजा विधि

 व्रती दिनभर निर्जला उपवास रखें। उपवास के दौरान न कुछ खाएं और न कुछ पिएं। संध्याकाल में चंद्र देव को अर्घ्य देने के बाद व्रत खोलें।

20 Oct 20244:42:35 PM
Karwa Chauth: करवा चौथ पर लगाएं ये भोग

करवा चौथ के दिन भगवान शिव, उनके परिवार और करवा माता की पूजा होती है। करवा चौथ की पूजा में खीर, हलवा, मोती चूर के लड्‌डू, मौसमी फल का भोग लगाएं।

20 Oct 20242:58:56 PM
Karwa Chauth: करवा चौथ पर महिलाएं ये सामग्री करती हैं दान

करवा चौथ के दिन सुहागिन महिलाएं विशेष रूप से सुहाग सामग्री जैसे कि काल चूड़ियां, सिंदूर, बिंदी, काजल, मेंहदी और कंघी दान करती हैं।

20 Oct 20242:05:21 PM
Karwa Chauth 2024 Timing: अमेरिका में करवा चौथ कब है?

अमेरिका में करवा चौथ का समय 19 और 20 अक्टूबर को है। क्षेत्रीय परंपरा और चांद दिखने के आधार पर तिथि में बदलाव हो सकता है। 

20 Oct 20241:00:48 PM
Karwa Chauth: चौथ माता की पूजा करती हैं महिलाएं

करवा चौथ पर चौथ माता की पूजा का विशेष महत्व है। महिलाएं अपने करवे में जल भरकर चौथ माता को अर्पित करती हैं।

20 Oct 202411:42:38 AM
Karwa Chauth 2024:करवा चौथ पूजन सामग्री

लकड़ी का आसन, देसी घी, पान, सींक, कलश, रोली, मौली, मिठाई, छन्नी, लोटे में भरने के लिए चावल, दान की सामग्री, अक्षत, चंदन, फल, पीली मिट्टी, फूल

20 Oct 202410:52:07 AM
Karwa Chauth 2024 Chand Timing: जाने किस शहर में कब दिखेगा चांद


नोएडा: 8 बजकर 14 मिनट
नई दिल्ली : 8 बजकर 15 मिनट
गुरुग्राम: बजकर 16 मिनट
फरीदाबाद: चांद रात 8 बजकर 04 मिनट
सूरत: 7 बजकर 40 मिनट
जयपुर: 7 बजकर 54 मिनट
आगरा: 8 बजकर 16 मिनट
लखनऊ: 8 बजकर 05 मिनट
बरेली: 7 बजकर 46 मिनट पर
वाराणसी: 7 बजकर 32 मिनट
कानपुर: 7 बजकर 32 मिनट
चेन्नई: 8 बजकर 43 मिनट
पुणे: 8 बजकर 56 मिनट
मुंबई: 8 बजकर 59 मिनट
कुरुक्षेत्र: 8 बजे
गाजियाबाद: 8 बजकर
देहरादून: 7 बजकर 09 मिनट
कोलकाता: 7 बजकर 46 मिनट
बैंगलोर: 7 बजकर 55 मिनट
चंडीगढ़: 7 बजकर 54 मिनट
फरीदाबाद: 8 बजकर 04 मिनट
अमृतसर: 7 बजकर 54 मिनट
अंबाला: 7 बजकर 55 मिनट
भोपाल: 8 बजकर 29 मिनट
इंदौर: 8 बजकर 25 मिनट
अहमदाबाद: 7 बजकर 38 मिनट

20 Oct 202410:43:19 AM
Karwa Chauth 2024 Shubh Muhurat: करवा चौथ 2024 शुभ मुहूर्त

 
करवा चौथ व्रत समय - सुबह 06 बजकर 34 मिनट से शाम 07 बजकर 22 मिनट पर

करवा चौथ पूजा मुहूर्त - शाम 05 बजकर 47 मिनट से 07 बजकर 04 मिनट तक

करवा चौथ के दिन चन्द्रोदय का समय - शाम 07 बजकर 22 मिनट पर

20 Oct 20249:37:03 AM
Karwa Chauth 2024: पूजा थाली में शामिल करें ये भोग

करवा चौथ की रात को विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करें और चन्द्रमा निकलने पर अर्घ्य दें। महादेव को खीर, फल और मिठाई का भोग अर्पित करें। इसके अलावा पूजा थाली में सेवइयां, सब्जी और पूरी समेत आदि चीजों को शामिल कर सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि इससे महादेव प्रसन्न होते हैं और वैवाहिक जीवन खुशहाल होता है। भोग लगाने के बाद इन चीजों से ही व्रत खोलें।

20 Oct 20248:56:33 AM
Karwa Chauth: बाजारों में है जबरदस्त रौनक

करवा चौथ के अवसर पर बाजार में जबरदस्त रौनक है। रेडीमेड गारमेंट्स से लेकर साड़ी शोरूम, चू़ड़ी बाजार से लेकर ब्यूटी पार्लर में महिलाओं की भीड़ है। इस बार करीब 22 हजार करोड़ रुपये का कारोबार होने की उम्मीद जताई जा रही है। कारोबारियों का कहना है कि पिछले साल के मुकाबले इस बार ज्यादा रौनक नजर आ रही है।

20 Oct 20248:50:12 AM
Karwa Chauth 2024: करवा चौथ का मुहूर्त

 कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि की शुरुआत 20 अक्टूबर को सुबह 06 बजकर 46 मिनट पर हो गई है। वहीं, इसका समापन 21 अक्टूबर को सुबह 04 बजकर 16 मिनट पर होगा। ऐसे में करवा चौथ का व्रत आज यानी 20 अक्टूबर को किया जा रहा है। इस दिन शुभ मुहूर्त (Karwa Chauth 2024 Subh Muhurat) कुछ इस प्रकार रहने वाले हैं-

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us