विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'BJP अगड़ी जाति के शाकाहारी हिंदुओं की पार्टी', ब्रिक्स डिनर पर कार्ति चिदंबरम का तंज

Published: Tue, 15 Sep 2026 04:00 AM (IST)

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी द्वारा आयोजित शाकाहारी गाला डिनर पर कांग्रेस ने आपत्ति जताई है। कार्ति चिदंबरम ...और पढ़ें

ब्रिक्स शाकाहारी गाला डिनर पर कांग्रेस का हमला (फाइल फोटो)

ब्रिक्स शाकाहारी गाला डिनर पर कांग्रेस का हमला (फाइल फोटो)

HighLights

  1. कांग्रेस ने ब्रिक्स शाकाहारी गाला डिनर पर केंद्र सरकार की आलोचना की।

  2. कार्ति चिदंबरम ने भाजपा को अगड़ी जाति के शाकाहारी हिंदुओं की पार्टी बताया।

  3. राहुल गांधी ने 80% मांसाहारी आबादी और भारतीय व्यंजनों पर टिप्पणी की।

एनएनआई, नई दिल्ली। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा भारत मंडपम में आयोजित पूर्णतः शाकाहारी गाला डिनर की पहल कांग्रेस को हजम नहीं हो रही है। सोमवार को भी पार्टी के नेता इस प्रकऱण में अपनी भड़ास निकालते नजर आये।

कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने केंद्र सरकार की सांस्कृतिक प्रस्तुति पर सवाल उठाते हुए भाजपा को ही आरोपों के घेरे में ले लिया। उन्होंने भाजपा को अगड़ी जाति के शाकाहारी हिंदुओं की राजनीतिक पार्टी बताते हुए कहा कि यह देश पर अपनी खास पसंद थोपना चाहती है।

उन्होंने कहा कि देश की 80 प्रतिशत आबादी मांसाहारी है, ऐसे में राष्ट्रीय मेहमाननवाजी में खान-पान की संपूर्ण विविधता को प्रदर्शित किया जाना चाहिए था। हालांकि, जो लोग शाकाहारी हैं वे अपनी पसंद के लिए स्वतंत्र हैं, लेकिन विविधता को छिपाना सही नहीं है।

उल्लेखनीय है इस मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी एक्स पर प्रतिक्रिया दे चुके हैं। उन्होंने याद दिलाया था कि देश के80 प्रतिशत लोग मांसाहारी है और भारतीय मांसाहारी व्यंजन बेहद लजीज होते हैं जैसे मेरी बहन के बनाए हुए छोले भटूरे।

उन्होंने एक्स पर छोले-भटूरे फोटो भी शेयर की थी।