कर्नाटक में पत्थर से पीट-पीटकर महिला की हत्या, डेढ़ साल की बेटी को लाश के पास छोड़कर भागे हत्यारे
कर्नाटक के रायचूर में एक महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, जिसकी डेढ़ साल की बेटी उसकी लाश के पास रोती मिली।

पत्थर से पीट-पीटकर महिला की हत्या।
HighLights
रायचूर में महिला की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या।
डेढ़ साल की बेटी मां की लाश से लिपटी मिली।
पति और प्रेमी हिरासत में, एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर का शक।
डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। कर्नाटक के रायचूर जिले में एक महिला की बेरहमी से पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस को शक है कि पत्थर मारकर उनकी जान ली गई। वारदात के बाद, आरोपियों ने कथित तौर पर उसकी डेढ़ साल की बेटी को उनकी लाश पर छोड़ दिया।
यह घटना सिंधनूर सब-डिविजन के RH कैंप-5 में हुई। पीड़िता की पहचान RH कैंप-4 की रहते वाली 25 की स्नेहा के तौर पर हुई है। उसकी लाश गांव के बाहरी इलाके में एक खेल में मिली। पुलिस ने दो संदिग्धों, उसके पति और उसके प्रेमी को हिरासत में लिया।
मां से लिपटकर रोती मिली बेटी
जब लोगों को उसकी लाश मिली, तो स्नेहा की बेटी अपनी मां से बेबस होकर लिपटी हुई रो रही थी। पुलिस के मुताबिक, जब वे वारदात की जगह पहुंचे तो पीड़िता की साँसें चल रही थी। हालांकि, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर सिंधनूर रूरल पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
पुलिस ने पति और प्रेमी से शुरू की पूछताछ
शुरुआती जांच के मुताबिक, महिला की शादी उसके पति अमित से चार साल पहले हुई थी। बताया जा रहा है कि पिछले चार महीनों से शुभम के साथ उसका एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर चल रहा था। दोषी और वारदात के पीछे की वजह का पता लगाने के लिए दोनों पुरुषों से पूछताछ की जा रही है।
महिला की लाश को पोस्टमार्टम के लिए सिंधनूर तालुक अस्पताल भेज दिया गया है।
