Move to Jagran APP

कर्नाटक में पुजारी पर महिला ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, 2 के खिलाफ केस दर्ज

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में महिला ने एक पुजारी पर विशेष अनुष्ठान करने के बहाने यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है।

By Shashank PandeyEdited By: Published: Sat, 14 Sep 2019 01:17 PM (IST)Updated: Sat, 14 Sep 2019 03:05 PM (IST)
कर्नाटक में पुजारी पर महिला ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, 2 के खिलाफ केस दर्ज
कर्नाटक में पुजारी पर महिला ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, 2 के खिलाफ केस दर्ज

बेंगलुरु, एएनआइ। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में महिला ने एक पुजारी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। महिला ने आरोप लगाया कि एक विशेष अनुष्ठान करने के बहाने एक पुजारी ने उसका यौन उत्पीड़न किया। पुलिस ने इस मामले की जानकारी दी है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पुजारी के खिलाफ धारा 354ए और 354 बी के तहत मामला दर्ज किया गया है।

loksabha election banner

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) राहुल कुमार ने कहा, 'एक महिला ने 10 सितंबर को बनासवाड़ी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज की। उसने हमें बताया कि उसने कुछ निजी कारणों से एक पुजारी से संपर्क किया, जिसके लिए पुजारी ने उसे दो पूजा करने की सलाह दी। उसने उसे एक पूजा यहाँ और दूसरी पूजा कुक्के सुब्रमण्य मंदिर में करने की बात कही।'

पुलिस ने कहा, 'महिला ने आरोप लगाया कि जब पूजा करने के लिए पुजारी उसे कुक्के सुब्रमण्य मंदिर के पास ले गए, तो उसने उसका यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की।पुलिस फिलहाल प्रामाणिकता जानने के लिए मामले की जांच कर रही है।

ईस्ट बेंगलुरु सिटी के डीसीपी राहुल कुमार शाहपुरवाड ने इस मामले पर कहा कि 10 सितंबर को एक महिला ने बनासवाड़ी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई जिसमें कहा गया कि एक पुजारी उसे कुके श्री सुब्रह्मण्य मंदिर में कुछ पूजा के लिए ले गया और उसका यौन उत्पीड़न किया। इस केस में 2 पुजारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले में फिलहाल जांच चल रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.