विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कर्नाटक में वोटर लिस्ट में आपत्ति के लिए फॉर्म-7 के एक लाख से अधिक आवेदन, 27 अक्टूबर को आएगी फाइनल लिस्ट

Published: Fri, 09 Oct 2026 06:57 PM (GMT+05:30)

कर्नाटक में मतदाता सूची के पुनरीक्षण के दौरान फार्म-7 के तहत 1,10,654 आपत्तियां दर्ज की गई हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ...और पढ़ें

मतदाता सूची में नाम जोड़ने या हटाने पर आपत्ति दर्ज।

मतदाता सूची में नाम जोड़ने या हटाने पर आपत्ति दर्ज।

HighLights

  1. कर्नाटक में फार्म-7 के 1,10,654 आपत्ति आवेदन प्राप्त हुए।

  2. मतदाता सूची में नाम जोड़ने या हटाने पर आपत्ति दर्ज।

  3. अंतिम मतदाता सूची 27 अक्टूबर को होगी प्रकाशित।

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। कर्नाटक में एसआइआर के दौरान मतदाता सूची में नाम शामिल किए जाने या हटाए जाने के प्रस्तावों पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए फार्म-7 के 1,10,654 आवेदन मिले हैं।मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय ने शुक्रवार को बताया कि फार्म-7 का इस्तेमाल मतदाता सूची में नाम शामिल किए जाने के प्रस्ताव पर आपत्ति दर्ज कराने या मौजूदा सूची से किसी नाम को हटाने का अनुरोध करने के लिए किया जाता है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी वी. अनबूकुमार के अनुसार, नौ अक्टूबर तक राज्य में 4,51,61,393 मतदाता थे। इनमें 2,24,03,422 पुरुष, 2,27,55,113 महिलाएं और 2,858 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल थे। मतदाता सूची के पुनरीक्षण के दौरान कुल 43,82,315 नोटिस जारी किए गए, जिनमें से 43,73,745 पहुंचाए जा चुके हैं।

नोटिस पहुंचाने की दर 99.80 प्रतिशत रही। पहुंचाए गए नोटिसों में से 40,88,099 मामलों में सुनवाई पूरी हो चुकी है, जो 93.47 प्रतिशत है, जबकि 2,85,646 मामले लंबित हैं।दावे और आपत्तियों के निपटारे व नोटिस चरण की अंतिम तारीख 22 अक्टूबर होगी और अंतिम मतदाता सूची 27 अक्टूबर को प्रकाशित होगी। राज्य में 16 जून से 8 अक्टूबर के बीच चार श्रेणियों में कुल 23,02,215 आवेदन मिले। इनमें फार्म-6 के 9,52,497, फार्म-6ए के 4,712, फार्म-7 के 1,10,654 और फार्म-8 के 12,34,352 आवेदन शामिल हैं।


सोर्स- न्यूज एजेंसी PTI के इनपुट के अनुसार