विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कर्नाटक: कलबुर्गी में तकनीकी खराबी के बाद खेत में हुई ट्रेनिंग विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट सुरक्षित

Published: Wed, 07 Oct 2026 10:42 AM (IST)

कर्नाटक के कलबुर्गी में एक प्राइवेट फ्लाइंग एकेडमी के ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट में तकनीकी खराबी आने के बाद उसकी आपातकालीन लैंडिंग खेत में हुई।

HighLights

  1. कलबुर्गी में ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट की आपातकालीन लैंडिंग हुई।

  2. तकनीकी खराबी के कारण विमान खेत में उतारा गया।

  3. पायलट और ट्रेनी दोनों सुरक्षित, कोई घायल नहीं।

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। कर्नाटक के कलबुर्गी में मंगलवार, 6 अक्टूबर की शाम एक बड़ा हादसा होने से टल गया। एक प्राइवेट फ्लाइंग एकेडमी के ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट में उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी आ गई, जिसके बाद उसकी इमरजेंसी लैंडिंग हुई।

जानकारी मिली है कि इस 2-सीटर ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट में सवार पायलट और ट्रेनी सुरक्षित हैं और किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

तकनीकी खराबी का पता चलते ही खेत में लैंडिंग

कलबुर्गी हवाई अड्डे के पास उड़ान भरते हुए ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट में तकनीकी खराबी आ गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि खराबी का पता चलने पर पायलटों ने तुरंत सावधानी बरती और विमान को सुरक्षित तरीके से अरहर दाल के खेत में उतार दिया।

इस घटना के बाद कलबुर्गी सिटी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने जानकारी दी कि यह घटना शाम के समय पाल गांव में हुई, जो यूनिवर्सिटी पुलिस स्टेशन के क्षेत्र में आता है।

इस मामले में डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) की एक टीम भी जांच कर सकती है।

यह भी पढ़ें- KPSC के निलंबित अध्यक्ष शिवशंकरप्पा साहूकार और सदस्य गीता गिरफ्तार, भर्ती घोटाले में ED ने की कार्रवाई