कर्नाटक के गदग में भीषण सड़क दुर्घटना, 6 की मौत, 4 लोग घायल
यहां गदग में हुई एक भीषण सड़क दुर्घटना में 6 लोगों की मौत हो गई जबकि 4 अन्य लोग घायल हो गए हैं।
By Vikas JangraEdited By: Published: Sun, 30 Dec 2018 02:07 PM (IST)Updated: Sun, 30 Dec 2018 02:07 PM (IST)
कर्नाटक, एजेंसी। यहां गदग में हुई एक भीषण सड़क दुर्घटना में 6 लोगों की मौत हो गई जबकि 4 अन्य लोग घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि ये लोग शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। जानकारी के मुताबिक इन लोगों की कार मंदागिरी रिंग रोड पर डिवाइडर से टकरा गई। फिलहाल, पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचा कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें