यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Karnataka: अस्पताल प्रशासन की लापरवाही मरीजों पर पड़ रही भारी, मोबाइल टॉर्च की रोशनी में डॉक्टर कर रहे इलाज
मोबाइल टॉर्च की रोशनी में मरीजों का इलाज करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं इस ...और पढ़ें

एएनआई, बेंगलुरु। कर्नाटक में चित्रदुर्ग जिले के एक सरकारी अस्पताल में बिजली नहीं होने से दाखिल मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। डॉक्टर्स मोबाइल फोन टॉर्च का इस्तेमाल कर के मरीजों का इलाज कर रहे हैं। चित्रदुर्ग जिले के मोलकालमुरु में सरकारी अस्पताल बिजली की गंभीर समस्या से जूझ रहा है।
यहां स्थिति यह है कि अस्पताल के डॉक्टर सभी मरीजों का इलाज यहां तक कि ऑपरेशन टॉर्च की रोशनी में या मोबाइल टॉर्च की रोशनी में करने को मजबूर हैं। बिजली की गंभीर समस्या के कारण परेशानी सिर्फ मरीजों को ही नहीं, बल्कि डॉक्टर और अस्पताल कर्मचारियों को भी हो रही है।
#WATCH | Karnataka: Amid power cuts due to rain, a doctor was seen treating a patient using the flashlight of a mobile phone in a government hospital at Molakalmuru taluk in Chitradurga district. pic.twitter.com/smlNe2cJe5
— ANI (@ANI) May 24, 2024
मोबाइल टॉर्च की रोशनी में मरीजों का इलाज करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं, इस मामले में अस्पताल के अधिकारियों पर उपेक्षा का आरोप लगाया गया है, क्योंकि जनरेटर लगभग एक सप्ताह से खराब पड़ा हुआ है। अस्पताल में बिजली समस्या के पीछे एक कारण यह भी बताया जा रहा है कि कर्नाटक में भारी बारिश के बाद बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई है।
कर्नाटक में हो रही भीषण बारिश
राज्य में मार्च से मई के बीच लगभग 107 मिलीमीटर बारिश हुई है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, कर्नाटक में अभी मानसून से पहले की बारिश हो रही है। यहां मार्च से 21 मई तक 107.8 मिलीमीटर बारिश हुई है। इस साल 23 मिमी बारिश अधिक हुई है। हर साल इस अवधि में 87.4 मिमी बारिश दर्ज की जाती है। बारिश की वजह से यहां जनजीवन काफी अस्त-व्यस्त है। आईएमडी ने संभावना जताई है कि अगले 3 दिन तक दक्षिण और तटीय कर्नाटक में काफी बारिश होगी।
