Move to Jagran APP

कर्नाटक में मस्जिदों के की अपील, लॉकडाउन की वजह से शुक्रवार की नमाज घर पर ही करें अदा

मुस्लिम संगठनों और विभिन्न राज्यों के मस्जिदों ने अस्थायी रूप से सामूहिक नमाज पर रोक लगा दिया है।

By Manish PandeyEdited By: Published: Fri, 03 Apr 2020 03:32 PM (IST)Updated: Fri, 03 Apr 2020 03:32 PM (IST)
कर्नाटक में मस्जिदों के की अपील, लॉकडाउन की वजह से शुक्रवार की नमाज घर पर ही करें अदा
कर्नाटक में मस्जिदों के की अपील, लॉकडाउन की वजह से शुक्रवार की नमाज घर पर ही करें अदा

बेंगलुरु (कर्नाटक), एएनआइ। भारत में कोरोना वायरस के मामले हर रोज बढ़ रहे हैं। प्रधीनमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार देशवासियों से सोशल डिस्टेंसिंग की अपील कर रहे हैं। ऐसे में शिवाजीनगर में मस्जिदों के बाहर संदेश लिखकर लोगों से अनुरोध किया गया है कि वे लॉकडाउन के दौरान शुक्रवार को घर में ही नमाज आदा करें।

loksabha election banner

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए कई मुस्लिम संगठनों और विभिन्न राज्यों के मस्जिदों ने अस्थायी रूप से सामूहिक नमाज पर रोक लगा दिया है। आम तौर पर भीड़भाड़ वाला जामा मस्जिद क्षेत्र सुनसान नजर आ रहा है।

राज्य सरकार ने बताया कि कर्नाटक में शुक्रवार कोरोना वायरस का एक नया मामला सामने आया है। 75 वर्षीय संक्रमित शख्स बागलकोट का रहने वाला है। फिलहाल उसे बागलकोट के एक नामित अस्पताल में क्वारनटाइन किया गया है। राज्य में अब तक कोरोना वायरस के संक्रमित मरीजों की संख्या 125 हो गई है, इसमें तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि 11 लोग ठीक हो गए हैं।

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामलों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर 2301 हो गई, जिसमें 156 इलाज के बाद छुट्टी मिल गई है, जबकि 56 लोगों की मौत हो गई है।                                                                                           


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.