Move to Jagran APP

COVID-19: कर्नाटक के संक्रमित मंत्री सीटी रवि हुए होम क्वारंटाइन, घर से करेंगे काम

होम क्वारंटाइन हुए कर्नाटक के मंत्री सीटी रवि ने ट्वीट कर जानकारी दी कि कोविड-19 टेस्ट में वो पॉजिटिव पाए गए हैं।

By Monika MinalEdited By: Published: Mon, 13 Jul 2020 09:52 AM (IST)Updated: Mon, 13 Jul 2020 09:52 AM (IST)
COVID-19: कर्नाटक के संक्रमित मंत्री सीटी रवि हुए होम क्वारंटाइन, घर से करेंगे काम
COVID-19: कर्नाटक के संक्रमित मंत्री सीटी रवि हुए होम क्वारंटाइन, घर से करेंगे काम

बेंगलुरु, एएनआइ। कर्नाटक के मंत्री सीटी रवि ( Karnataka Minister CT Ravi) कोविड-19 के गिरफ्त में हैं। इसके लिए टेस्ट में वे पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं उनकी पत्नी व अन्य स्टाफ मेंबर निगेटिव हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने रविवार को ट्वीट कर दी।

loksabha election banner

उन्होंने लिखा, 'पत्नी पल्लवी व स्टाफ मेंबरों के साथ मैंने कोविड-19 टेस्ट कराया। सौभाग्य से मेरी पत्नी पल्लवी व स्टाफ मेंबर निगेटिव पाए गए हैं। रिजल्ट में मेरे पॉजिटिव होने की पुष्टि हुर्इ। हालांकि मैं बिल्कुल स्वस्थ अनुभव कर रहा हूं।' उन्होंने आगे लिखा,'फिलहाल मैं इलाज के साथ घर से ही काम करूंगा। जल्द ही स्वस्थ हो वापस आकर आप सब के साथ काम करूंगा।' केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, कर्नाटक में अब तक कुल 36 हजार 2 सौ 16 संक्रमण के मामले हैं।

संक्रमित शख्स के संपर्क में आने के बाद 11 जुलाई से वो होम क्वारंटाइन में चले गए। इसके पहले उनके दो अलग-अलग टेस्ट में में आए रिपोर्टों में अंतर था जिसमें से एक में निगेटिव भी था। जांच की फाइनल रिपोर्ट के लिए मंत्री को इंतजार करना होगा जो सोमवार को आया जिसके बाद उनके संक्रमित होने की पुष्टि हो गई।

उन्होंने कहा कि वे स्वस्थ महसूस कर रहे हैं और इलाज के साथ काम जारी रखेंगे। कर्नाटक के एक अन्य मंत्री बीसी पाटिल (B C Patil) भी सेल्फ क्वारंटाइन में चले गए। बेंगलुरु में मंत्रियों के क्वार्टर में एक रिश्तेदार के संक्रमित होने के बाद उन्होंने यह फैसला लिया।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा सोमवार को जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार,  देश में बीते 24 घंटों  में  संक्रमण के  28 हजार 7 सौ 1 मामले सामने आए हैं। वहीं संक्रमण के कारण मरने वालों की संख्या 500 से अधिक हो गई। देश भर में सोमवार, 13 जुलाई  सुबह 8 बजे तक कोविड-19 से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 8 लाख 78 हजार 2 सौ 54 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं  अभी देश में कुल 3 लाख 1 हजार 6 सौ 9 सक्रिय मामले हैं जबकि 5 लाख 53 हजार से अधिक लोग स्वस्थ हो चुके हैं। देश में अब तक संक्रमण के कारण मरने वालों का आंकड़ा 23 हजार से अधिक हो गया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.