Move to Jagran APP

सोशल मीडिया पर सऊदी में पत्नी को दिया तीन तलाक, कर्नाटक में पुलिस ने किया गिरफ्तार

शेख मुहम्मद सलीम ने फेसबुक पर एक ऑडियो संदेश पोस्ट के जरिए पत्नी स्वप्नाज को तीन तलाक दे दिया।

By Manish PandeyEdited By: Published: Tue, 11 Aug 2020 08:32 AM (IST)Updated: Tue, 11 Aug 2020 08:32 AM (IST)
सोशल मीडिया पर सऊदी में पत्नी को दिया तीन तलाक, कर्नाटक में पुलिस ने किया गिरफ्तार
सोशल मीडिया पर सऊदी में पत्नी को दिया तीन तलाक, कर्नाटक में पुलिस ने किया गिरफ्तार

मेंगलुरु, प्रेट्र। कर्नाटक के उडुपी में पुलिस ने सोशल मीडिया पर पत्नी को तीन तलाक देने वाले शेख मुहम्मद सलीम को गिरफ्तार कर लिया। वह उडुपी के शिर्वा का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार, सलीम की शिर्वा की ही रहने वाली स्वप्नाज के साथ सितंबर, 2010 में शादी हुई थी। वह सऊदी अरब के दम्माम में रह रहा था। दोनों की एक बेटी भी है।

loksabha election banner

आरोप है कि सलीम का दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध है। उसने स्वप्नाज को सऊदी अरब में ही छोड़ दिया और जुलाई में भारत वापस आ गया। बाद में उसने फेसबुक पर एक ऑडियो संदेश पोस्ट कर स्वप्नाज को तीन तलाक दे दिया। स्वप्नाज ने इस बारे में पुलिस को ऑनलाइन शिकायत दी थी। इसके आधार पर शिर्वा थाने में सलीम के खिलाफ मुस्लिम महिला (विवाह पर अधिकारों का संरक्षण) कानून-2019 की धारा चार के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया।                                                               

पुलिस को जब यह जानकारी हुई कि सलीम शिर्वा स्थित अपने घर पहुंचा है तो उसे गिरफ्तार कर लिया। सलीम को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.