Move to Jagran APP

Karnataka: दो बेटियों के जन्म से नाराज था पति, लड़का जन्म न देने पर पत्नी को किया प्रताड़ित; गिरफ्तार

पत्नी से मारपीट के आरोप में कर्नाटक पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। लड़का जन्म न देने से खफा पति अपनी पत्नी को रोज प्रताड़ित करता था। आरोपी शख्स पहले से दो बेटियों का पिता था और उसे एक बेटे की चाह थी।

By AgencyEdited By: Nidhi AvinashPublished: Mon, 27 Mar 2023 11:42 AM (IST)Updated: Mon, 27 Mar 2023 11:49 AM (IST)
Karnataka: दो बेटियों के जन्म से नाराज था पति, लड़का जन्म न देने पर पत्नी को किया प्रताड़ित; गिरफ्तार
Karnataka: दो बेटियों के जन्म से नाराज था पति, लड़का जन्म न देने पर पत्नी को किया प्रताड़ित; गिरफ्तार

मैसूर, कर्नाटका। पत्नी से मारपीट के आरोप में कर्नाटक पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। लड़का जन्म न देने से खफा पति अपनी पत्नी को रोज प्रताड़ित करता था।

loksabha election banner

आरोपी शख्स पहले से दो बेटियों का पिता था और उसे एक बेटे की चाह थी। मामला हेग्गादादेवनकोट तालुक के पास सोनाहल्ली गांव का है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान चंद्रू के रूप में हुई है।

शख्स की पहले से हैं दो बेटियां

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि चंद्रू ने शिवम्मा से शादी की थी और दंपत्ति की दो बेटियां हैं। पहले से दो बेटियों का पिता बन चुका चंद्रू को बेटे की चाह थी। वह अपनी पत्नी को लड़का जन्म न देने के लिए रोजाना प्रताड़ित करता था। चंद्रू के माता-पिता रामे गौड़ा और केंपम्मा भी अपने बेटे का साथ देते और शिवम्मा को प्रताड़ित करते।

बुजुर्गों ने दी थी सलाह

परिवार के बुजुर्गों ने चंद्रू और उसके माता-पिता को काफी समझाया और लड़के की चाह न रखने की भी सलाह दी। परिजनों ने शिवम्मा को प्रताड़ित न करने के लिए भी समझाया, लेकिन चंद्रू ने किसी की भी बात की परवाह न करते हुए अपनी पत्नी के साथ मारपीट जारी रखा। प्रताड़ना सहते-सहते थक चुकी शिवम्मा ने आखिरकार अपने पति के खिलाफ एच.डी. कोटे थाना में मामला दर्ज कराया। गिरफ्तारी के डर से ससुराल वाले गायब हैं। पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.