कर्नाटक: गांव में सर्वे करने आए अधिकारियों की झाड़ू से पिटाई, महिलाओं ने खदेड़ा
कर्नाटक के रामनगर जिले के मंडगहल्ली गांव में एआई-आधारित टाउनशिप के लिए भूमि सर्वेक्षण करने आए अधिकारियों को महिलाओं ने ...और पढ़ें
HighLights
कर्नाटक में भूमि सर्वे अधिकारियों की महिलाओं ने पिटाई की।
एआई-आधारित टाउनशिप के लिए जमीन अधिग्रहण का विरोध।
विरोध प्रदर्शन में पुलिसकर्मी घायल, सर्वे टीम लौटी।
डिजिटल डेस्क, रामनगर। कर्नाटक के रामनगर जिले में स्थित एक गांव में सर्वे करने आए अधिकारियों की महिलाओं ने झाड़ू से पिटाई कर दी। ये अधिकारी बिदादी में एआई-आधारित एकीकृत टाउनशिप के लिए जमीन का सर्वे करने आए थे।
कर्नाटक सरकार बेंगलुरु के पास परियोजना को पूरा करने के लिए जोर दे रही है। लेकिन सरकार के इस फैसले का स्थानीय निवासी कड़ा विरोध कर रहे हैं। लोग नहीं चाहते कि सरकार प्रोजेक्ट के लिए उनकी जमीन अधिग्रहित करे।
गांव वालों ने किया विरोध
जब अधिकारी सर्वे के लिए बायरामंगला भूमि अधिग्रहण क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मंडगहल्ली गांव में पहुंचे, तो बड़ी संख्या में स्थानीय किसान, महिलाएं और बच्चे वहां जमा हो गए और अधिकारियों को अंदर आने से रोकने के लिए सड़कें जाम कर दीं।
इसके बाद अधिकारियों ने पुलिस सुरक्षा में आगे बढ़ने की कोशिश की, तो महिलाओं महिलाओं ने झाड़ू से उनकी पिटाई करनी शुरू कर दी, जिससे अफरा-तफरी मच गई और अधिकारियों को पीछे हटना पड़ा।
कई पुलिसकर्मी भी घायल
इस झड़प में कई पुलिसकर्मी घायल भी हो गए हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत करने की कई कोशिशें कीं, लेकिन लोग नहीं माने। लोग इस बात पर अड़े थे कि किसी भी हाल में अधिकारियों को गांव में घुसने नहीं दिया जाएगा।
लगातार विरोध झेलने के बाद सर्वे टीम आखिरकार वापस लौट गई। केंद्रीय इस्पात और भारी उद्योग मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने राज्य सरकार की आलोचना की और उस पर मनमाने ढंग से काम करने का आरोप लगाया।
यह भी पढ़ें- नासिक में छेड़छाड़ का विरोध करने पर परिवार पर हमला, पुलिस ने 9 आरोपियों को दबोचा
