Karnataka Horror: पैसों के विवाद को लेकर पुरुष ने महिला रिश्तेदार पर फैंका एसिड
जानकारी के मुताबिक कोट्टारी ने पैसों के विवाद के चलते महिला पर तेजाब फैंक दिया था।
By Nitin AroraEdited By: Published: Sat, 25 Jan 2020 08:37 AM (IST)Updated: Sat, 25 Jan 2020 08:37 AM (IST)
मैंगलोर, एएनआइ। दक्षिण कन्नड़ जिले के कडाबा में एक व्यक्ति घर की महिला (Sister-in-law) पर ही तेजाब से हमला कर दिया। इससे महिला का चेहरा जल गया, जहां तुरंत उन्हें स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। बताया गया कि इस हमले में पीड़ित स्वप्ना की तीन साल की बेटी भी प्रभावित हुई है।
वहीं, कडाबा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है और आरोपी जयानंद कोट्टारी को हिरासत में ले लिया गया है। बता दें कि यह घटना गुरुवार को हुई।
जानकारी के मुताबिक, कोट्टारी ने पैसों के विवाद के चलते महिला पर तेजाब फैंक दिया था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें