'फैशन से रहो दूर, मत लगाओ लिपस्टिक कॉलेज है कोई ब्यूटी कॉन्टेस्ट नहीं'
कर्नाटक के राज्यपाल की कॉलेज छात्राओं को दी गई एक नसीहत पर विवाद हो गया है।राज्यपाल ने सलाह दी कि लड़कियों को कॉलेज में फैशन नहीं करना चाहिए
बेंगलुरू। कर्नाटक के राज्यपाल की कॉलेज छात्राओं को दी गई एक नसीहत पर विवाद हो गया है। यहां इंडियन साइंस कांग्रेस के कार्यक्रम में राज्यपाल वजूभाई वाला ने कहा कि लड़कियां कॉलेज पढ़ाई के लिए जाती हैं, किसी ब्यूटी कॉन्टेस्ट में भाग लेने नहीं। ऐसे में उन्हें लिपस्टिक लगाकर और आईब्रो बनाकर जाने से बचना चाहिए।
पढ़ें:शाहखर्ची के विवाद में फंसे कर्नाटक के राज्यपाल
राज्यपाल ने सलाह दी कि लड़कियों को कॉलेज में फैशन नहीं करना चाहिए। उन्होने यहां तक कहा कि वैसे लड़कों के मुकाबले लड़कियां पढ़ने में अधिक गंभीर होती हैं। इसका मतलब यह नहीं है कि वह फैशन के रंग में रंगकर कॉलेज जाएं। राज्यपाल ने लड़कों को भी गलत संगत में बचने की नसीहत दी।
...और क्या बोले महामहीम
- मौजूदा पीढ़ी के बच्चे बेहद प्रतिभाशाली और तेज हैं। एक छोटा बच्चा भी टीवी पर दिखाए गए विज्ञापन के बारे में पूरी स्क्रिप्ट सुना सकता है। हमारे समय में यदि कोई शिक्षक तीन बार भी पढ़ाते तो हमलोग समझ नहीं पाते थे।
- परीक्षाओं में अब 90 से 95 फीसदी अंक लाना सामान्य हो गया है। जब हमलोग पढ़ते थे, उस समय तीन साल के कुल अंक जोड़कर भी इतना नहीं आता था।