कर्नाटक में मुस्लिम वोटर्स का नाम हटवा रहे थे भाजपा नेता, फर्जी दस्तावेज से SIR में हो रहा था खेला; FIR दर्ज
कर्नाटक के बेलगावी में मुस्लिम मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने के आरोप में भाजपा नेताओं के खिलाफ एफआइआर ...और पढ़ें
-1790963632645_m.webp)
कर्नाटक में भाजपा नेताओं पर मुस्लिम मतदाताओं के नाम हटाने का आरोप।
HighLights
बेलगावी में भाजपा नेताओं पर मुस्लिम मतदाताओं के नाम हटाने का आरोप।
मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 के दुरुपयोग का मामला।
बिदर और मैसूरु में भी मतदाता सूची में गड़बड़ी की शिकायतें दर्ज।
डिजिटल डेस्क, बेलगावी। कर्नाटक के बेलगावी जिले में 198 मुस्लिम मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने के आरोप में भाजपा नेता रवि पाटिल और अन्य के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई है। यह मामला मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के दौरान फार्म-7 के कथित दुरुपयोग से जुड़ा है।
बेलगावी उत्तर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 के बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) मीरासाब सनदी की शिकायत पर 30 सितंबर को बेलगावी मार्केट थाने में मामला दर्ज किया गया। शिकायत में आरोप लगाया गया कि भाजपा नेताओं ने कथित तौर पर मुस्लिम मतदाताओं के नाम हटाने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार कर फार्म-7 जमा किए।
आरोप है कि आरोपितों ने बूथ लेवल अधिकारी पर दबाव बनाया और फोन पर एक व्यक्ति को निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी बताकर बात कराई तथा हस्ताक्षर करवाए। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। बिदर में भी 3,244 मतदाताओं को फार्म-7 के जरिए कथित तौर पर स्थानांतरित दिखाने की शिकायत पर एक अक्टूबर को 32 लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई। मैसूरु में भी ऐसी ही शिकायत के बाद भाजपा नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज हुआ।
मुख्यमंत्री के खिलाफ एफआइआर मांग को लेकर भाजपा ने दिया धरना
कर्नाटक भाजपा ने मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों के खिलाफ एफआइआर दर्ज करने की मांग को लेकर बेंगलुरु पुलिस आयुक्त कार्यालय के बाहर धरना दिया। भाजपा ने आरोप लगाया कि नेताओं ने राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय के बहर प्रदर्शन कर हाई कोर्ट के आदेश का उल्लंघन किया। भाजपा अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र और विपक्ष के नेता आर. अशोक समेत नेताओं ने पुलिस आयुक्त सीमंत कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा।-
सोर्स- न्यूज एजेंसी PTI के इनपुट के अनुसार
यह भी पढ़ें- कर्नाटक: मैंगलोर रिफाइनरी और पेट्रोकेमिकल्स यूनिट में धमाका, एक व्यक्ति की मौत; आठ घायल
