कर्नाटक के हुबली रेलवे स्टेशन पर हुआ धमाका, एक शख्स घायल
कर्नाटक के हुबली रेलवे स्टेशन पर धमाका हुआ है जिसमें एक शख्स घायल हो गया है। ये धमाका एक बॉक्स हुआ है जिसे घायल हुआ शख्स लेकर जा रहा था।
बेंगलुरु, पीटीआइ। कर्नाटक के हुबली रेलवे स्टेशन पर धमाका हुआ है, जिसमें एक शख्स घायल हो गया है। ये धमाका एक बॉक्स हुआ है, जिसे घायल हुआ शख्स लेकर जा रहा था। हुबली रेलवे स्टेशन पर हुए धमाके के बाद अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, अभी तक यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि धमाके का कारण क्या था।
बता दें कि हुबली रेलवे स्टेशन एक बड़ा जंक्शन है और यहीं दक्षिण पश्चिम रेलवे जोन का मुख्यालय है। धमाके के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने बताया कि धमाका ज्यादा दमदार था, इसमें एक शख्स घायल हुआ है। इसके अलावा कुछ कांच भी धमाके के कारण टूट गए हैं।' अचानक हुए इस धमाके के बाद रेलवे स्टेशन पर काफी दहशत का माहौल बन गया था। तुरंत घटनास्थल पर रेलवे पुलिस और उच्च अधिकारी पहुंचे। पूरे स्टेशन को खाली करा दिया गया और जांच की गई। पुलिस ने बताया कि घायल शख्स को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।