विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कर्नाटक परीक्षा घोटाला: एक्शन में DK सरकार, IAS ज्ञानेंद्र कुमार गंगवार के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी

Published: Sat, 24 Oct 2026 03:46 PM (IST)

कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने KPSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार के मामले में IAS ज्ञानेंद्र कुमार गंगवार के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है।

IAS ज्ञानेंद्र कुमार गंगवार के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी।

IAS ज्ञानेंद्र कुमार गंगवार के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी।

HighLights

  1. मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने IAS ज्ञानेंद्र गंगवार के खिलाफ मुकदमा चलाने को मंजूरी दी।

  2. KPSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं का यह गंभीर मामला है।

  3. सरकार ने युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ न करने की प्रतिबद्धता जताई है।

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने शनिवार को कर्नाटक लोक सेवा आयोग (KPSC) की भर्ती परीक्षा में हुए भ्रष्टाचार और बड़े पैमाने पर अनियमितताओ के मामले में IAS ज्ञानेंद्र कुमार गंगवार के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है।

एक्स पर एक पोस्ट में, शिवकुमार ने कहा कि सरकार ने सार्वजनिक भर्ती प्रणाली की विश्वसनीयता को प्रभावित करने वाले भ्रष्टाचार को बहुत गंभीरता से लिया है। उन्होंने शासन में पारदर्शिता और ईमानदारी बनाए रखने के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया।

युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं - डी के शिवकुमार

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के लिए कोई जगह नहीं हैं और दोषियों को कोई संरक्षण नहीं दिया जाएगा। कर्नाटक लोक सेवा आयोग भर्ती घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में IAS अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार गंगवार के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी गई है। हमारी सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाली किसी भी हरकत को बर्दाश्त नहीं करेगी।

प्रशासन में भ्रष्टाचार और जवाबदेही पर सरकार का रुख स्पष्ट करते हुए, शिवकुमार ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया में जनता के भरोसे को कम करने वाली हरकतों के प्रति कोई नरमी नहीं बरती जाएगी।

हमारी सरकार में भ्रष्टाचार के लिए कोई जगह नहीं- डी के शिवकुमार

उन्होंने आगे कहा कि सरकार ने उस भ्रष्टाचार को बहुत गंभीरता से लिया है जो सार्वजनिक भर्ती प्रणाली की विश्वसनीयता को नुकसान पहुंचाता है। शासन में पारदर्शिता और ईमानदारी को प्राथमिकता देना हमारी प्रतिबद्धता है। हमारी सरकार में भ्रष्टाचार के लिए कोई जगह नहीं है और प्रशासन की छवि खराब करने वाली हरकतों के लिए कोई नरमी नहीं बरती जाएगी।

ज्ञानेंद्र कुमार गंगवार के खिलाफ मुकदमे का रास्ता साफ

इस मंजूरी के बाद अब आपराधिक जांच विभाग और प्रवर्तन निदेशालय के लिए रास्ता साफ हो गया है। वे इस निलंबित अधिकारी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर सकते हैं और 'भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम' तथा अन्य संबंधित कानूनों के तहत मुकदमा चला सकते हैं।

कर्नाटक कैडर के 2016 बैच के IAS अधिकारी गंगवार, जनवरी 2024 से मार्च 2026 के बीच KPSC में 'कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन' के पद पर तैनात थे। उन्हें इस साल 29 अगस्त को KPSC वेटरनरी ऑफिसर भर्ती परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

(समाचार एजेंसी एएनआई के इनपुट के साथ)