Move to Jagran APP

कर्नाटक: क्राइम ब्रांच ने 7 विदेशी नागरिकों को वीजा मानदंडों का उल्लंघन करने पर गिरफ्तार किया

केंद्रीय अपराध शाखा-बेंगलुरु ने आज सुबह हनूर और बनासवाड़ी इलाके में 35 स्थानों पर छापे मारे और सात विदेशी नागरिकों को बिना वैध पासपोर्ट और वीजा के गिरफ्तार किया।

By Nitin AroraEdited By: Published: Tue, 04 Aug 2020 08:58 AM (IST)Updated: Tue, 04 Aug 2020 08:58 AM (IST)
कर्नाटक: क्राइम ब्रांच ने 7 विदेशी नागरिकों को वीजा मानदंडों का उल्लंघन करने पर गिरफ्तार किया
कर्नाटक: क्राइम ब्रांच ने 7 विदेशी नागरिकों को वीजा मानदंडों का उल्लंघन करने पर गिरफ्तार किया

बेंगलुरु, एएनआइ। सेंट्रल क्राइम ब्रांच-बेंगलुरु ने मंगलवार सुबह हनूर और बनासवाड़ी इलाकों में 35 स्थानों पर छापे मारे और सात विदेशी नागरिकों को बिना वैध पासपोर्ट और वीजा के गिरफ्तार किया। क्राइम ब्रांच ने छापेमारी के दौरान नकली मुद्रा भी बरामद की, जो वर्तमान में चल रही है। इस बारे में पुलिस को भी सूचित किया गया है।

loksabha election banner

संदीप पाटिल, संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) बेंगलुरु ने कहा, 'केंद्रीय अपराध शाखा-बेंगलुरु ने आज सुबह हनूर और बनासवाड़ी इलाके में 35 स्थानों पर छापे मारे और सात विदेशी नागरिकों को बिना वैध पासपोर्ट और वीजा के गिरफ्तार किया, नकली मुद्रा भी बरामद की।'

बता दें कि कर्नाटक में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। कर्नाटक के सीएम बीएस येदियुरप्पा भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्‍होंने कहा कि हालत ठीक है, लेकिन ऐहतियात के तौर पर अस्पताल में भर्ती हो रहा हूं। येदियुरप्पा के कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए जाने के एक दिन बाद उनकी बेटी और मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) के छह कर्मचारी भी पॉजिटिव पाए गए। विपक्ष के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को भी कोरोना हो गया है और वो अस्पताल में भर्ती हैं। सिद्धारमैया ने खुद इस बात की जानकारी दी और कहा कि जो भी लोग पिछले कुछ दिनों में उनके संपर्क में आए हों, वो सभी अपनी जांच करा लें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.