विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'सीजेपी और अन्य आंदोलनों को फंड देगी कांग्रेस', बोले कर्नाटक प्रदेश कमेटी के अध्यक्ष बीके हरिप्रसाद

Published: Sat, 17 Oct 2026 10:31 PM (IST)

कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष बी.के. हरिप्रसाद ने घोषणा की है कि पार्टी संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए काकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) और अन्य आंदोलनों को फंड देगी।

कांग्रेस सीजेपी और अन्य आंदोलनों को फंड देगी-बीके हरिप्रसाद

कांग्रेस सीजेपी और अन्य आंदोलनों को फंड देगी-बीके हरिप्रसाद

HighLights

  1. कांग्रेस सीजेपी और अन्य आंदोलनों को फंड देगी।

  2. संविधान और लोकतंत्र की रक्षा इसका मुख्य उद्देश्य।

  3. कुमारस्वामी के आरोपों का हरिप्रसाद ने दिया जवाब।

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बी.के. हरिप्रसाद ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस सदस्य काकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) को और पीएम नरेन्द्र मोदी के खिलाफ अन्य आंदोलनों के लिए फंड देंगे। इसका उद्देश्य संविधान और लोकतंत्र की रक्षा करना है।

उनका यह बयान केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी के उन आरोपों के जवाब में आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि कर्नाटक सरकार दिल्ली में सीजेपी के विरोध प्रदर्शनों को फंड दे रही है। कुमारस्वामी ने शुक्रवार को कहा, "खुद गृह मंत्री ने कहा है कि सीजेपी और कांग्रेस एक ही हैं। बेंगलुरु समेत हर जगह विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।

उन्हें यह बताना चाहिए कि फंडिंग कहां से आ रही है।" वहीं, कर्नाटक के मंत्री सतीश जारकी होली ने दिल्ली में हो रहे विरोध प्रदर्शनों की फंडिंग और कांग्रेस के बीच किसी भी तरह के संबंध से इन्कार किया। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारी अपना खर्च खुद उठा रहे हैं और पार्टी का विरोध प्रदर्शन उनसे अलग है।


सोर्स- न्यूज एजेंसी एएनआइ के इनपुट के अनुसार