विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

क्या कर्नाटक में सीएम बदलेगी कांग्रेस? डीके शिवकुमार की पोस्ट से सियासी अटकलें तेज

Published: Wed, 14 Jan 2026 11:48 AM (IST)Updated: Wed, 14 Jan 2026 12:05 PM (IST)

कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने राहुल गांधी से मुलाकात के बाद एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट ...और पढ़ें

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने मंगलवार, 13 जनवरी को कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के अगले ही दिन डिप्टी सीएम ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है।

डीके शिवकुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आज बुधवार 14 जनवरी की सुबह एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में डिप्टी सीएम ने लिखा, 'प्रयास विफल हो जाए तो भी प्रार्थना विफल नहीं होती।'

डीके शिवकुमार के पोस्ट ने बढ़ाई अटकलें

डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के पोस्ट ने कर्नाटक की राजनीति में हलचल तेज कर दी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डीके शिवकुमार कई बार कांग्रेस की आलाकमान से मिलकर कर्नाटक की सत्ता पाने की अर्जी लगा चुके हैं। लेकिन इसके साथ ही वे सीएम सिद्दरमैया के साथ नाश्ते की टेबल पर भी आए हैं।

डीके शिवकुमार कई बार कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को बता चुके हैं कि कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार के 2.5 साल पूरे हो गए हैं और अब उन्हें मुख्यमंत्री बनाने का समय आ गया है। लेकिन अभी तक इस बारे में किसी भी नेता ने कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

राहुल गांधी का कर्नाटक दौरा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार, 13 जनवरी को कर्नाटक दौरे पर गए थे। इस दौरान राहुल गांधी ने डीके शिवकुमार के साथ ही मुख्यमंत्री सिद्दरमैया से भी मुलाकात की।

कर्नाटक में मुख्यमंत्री की कुर्सी की खींचतान के बीच राहुल गांधी ने यह कर्नाटक दौरा किया है। कांग्रेस नेता ने पहले सीएम और डिप्टी सीएम से अलग-अलग मुलाकात कीं और फिर बाद में दोनों को एक टेबल पर लाकर भी बातचीत की।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राहुल गांधी ने सीएम सिद्दरमैया से कर्नाटक के अगले बजट सत्र को लेकर बात की। वहीं सिद्दरमैया ने इस बात का खंडन किया कि राहुल गांधी से किसी भी राजनीतिक विषय पर चर्चा नहीं हुई।

यह भी पढ़ें- 'जर्मन चांसलर का स्वागत तो ऐसे नहीं किया', सिद्दरमैया ने राहुल गांधी को एयरपोर्ट पर किया रिसीव तो भाजपा ने मारा ताना 

यह भी पढ़ें- कर्नाटक: स्कूल के लंच ब्रेक में दो बच्चों का अपहरण, बाइक एक्सीडेंट के बाद फेल हुआ आरोपी का प्लान