Move to Jagran APP

Karnataka: सीएम बोम्मई ने कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना, बताया भ्रष्टाचार और अवैध चीजों का का जनक

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई बुधवार को कांग्रेस पर जमकर बरसे। उन्होंने कांग्रेस को भ्रष्टाचार का जनक बताया। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी ने देश में अवैध चीजों और भ्रष्टाचार को जन्म दिया। file photo

By AgencyEdited By: Devshanker ChovdharyPublished: Wed, 25 Jan 2023 05:33 PM (IST)Updated: Wed, 25 Jan 2023 05:33 PM (IST)
Karnataka: सीएम बोम्मई ने कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना, बताया भ्रष्टाचार और अवैध चीजों का का जनक
सीएम बोम्मई ने कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना।

बेंगलुरु, पीटीआई। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई बुधवार को कांग्रेस पर जमकर बरसे। उन्होंने कांग्रेस को भ्रष्टाचार का जनक बताया। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी ने देश में अवैध चीजों और भ्रष्टाचार को जन्म दिया है। मुख्यमंत्री ने उनके और अन्य भाजपा नेताओं के खिलाफ कांग्रेस नेताओं द्वारा शिकायत दर्ज कराने की बात को हंसने योग्य और उपेक्षित करार दिया।

loksabha election banner

सीएम ने कांग्रेस पर किया पलटवार

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाते हुए कहा कि हाल ही में तुमकुरु जिले के कुनिगल में कांग्रेस विधायकों को मतदाताओं को प्रेशर कुकर वितरित करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया और उन पर वाणिज्यिक कर विभाग द्वारा जुर्माना लगाया गया था। मालूम हो कि कांग्रेस ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कतील, सीएम बोम्मई और विधायक रमेश जारकीहोली पर राज्य में आगामी विधानसभा चुनावों में मतदाताओं को लुभाने के लिए रिश्वत की पेशकश करने का आरोप लगाते हुए आज शिकायत दर्ज कराई है।

बोम्मई ने कांग्रेस पर लगाया आरोप

बता दें कि गोकाक के भाजपा विधायक जारकीहोली द्वारा मई में होने वाले विधानसभा चुनाव में 6,000 रुपये प्रति वोट की कथित घोषणा के बाद यह शिकायत दर्ज कराई गई। मुख्यमंत्री ने कहा, 'कांग्रेस कितने नीचे गिर गई है, इसका यह उदाहरण है। बयान देने वाले अपनी बात का स्पष्टीकरण देंगे। कांग्रेस पार्टी ने खुद घोषणा की है कि वह प्रत्येक महिला नेतृत्व वाले परिवार को 2,000 रुपये, 200 यूनिट मुफ्त बिजली देगी।' बोम्मई ने कहा कि कांग्रेस प्रत्येक दिन घोषणाएं कर कर रही है।

सीएम ने कांग्रेस को बताया दोषी

सीएम ने कहा कि अगर यही मानदंड लागू किया जाए तो कांग्रेस भी मतदाताओं को लुभाने के लिए दोषी है। उन्होंने कहा, 'उनके (कांग्रेस) विधायकों में से चार-पांच, मतदाताओं को फोटो वाले कुकर बांटते हुए कुनिगल में साक्ष्य के साथ मिले हैं। वाणिज्यिक कर अधिकारियों ने उन्हें जब्त कर लिया है और उनमें से चार पर जुर्माना लगाया है।'

यह भी पढ़ें: Fact Check: धीरेंद्र शास्त्री को Z+ सिक्योरिटी दिए जाने का बीबीसी के ट्वीट का स्क्रीनशॉट फेक है

यह भी पढ़ें: घने कोहरे वाले दिन 154% तक बढ़ेंगे, क्लाइमेट चेंज के चलते उत्तर भारत में बढ़ेगी मुश्किल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.