विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

थप्पड़ मामले में कर्नाटक भाजपा विधायक की बेटी ने पुलिस अधिकारी से मांगी माफी

Published: Tue, 22 Sep 2026 10:48 PM (IST)

भाजपा विधायक बी. सुरेश गौड़ा की बेटी ऐश्वर्या ने मांड्या मंदिर में महिला पुलिस सब-इंस्पेक्टर को थप्पड़ मारने के मामले में सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है।

भाजपा विधायक की बेटी ने पुलिस अधिकारी से मांगी माफी।

भाजपा विधायक की बेटी ने पुलिस अधिकारी से मांगी माफी।

HighLights

  1. भाजपा विधायक की बेटी ने पुलिस अधिकारी से माफी मांगी।

  2. मांड्या मंदिर में हुई थप्पड़ मारने की घटना पर अफसोस।

  3. हाई कोर्ट के निर्देश पर सार्वजनिक माफी का वीडियो जारी।

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। मांड्या के एक मंदिर में महिला पुलिस सब-इंस्पेक्टर को थप्पड़ मारने वाली भाजपा विधायक बी. सुरेश गौड़ा की बेटी ने मंगलवार को एक वीडियो जारी कर पुलिस अधिकारी से सार्वजनिक रूप से माफी मांगी और घटना पर अफसोस जाहिर किया। यह घटना 12 अगस्त को हुई थी।

घटना का सीसीटीवी फुटेज भी प्रसारित हुआ था, जिसमें दोनों के बीच तीखी बहस होती दिख रही थी। इसके बाद ऐश्वर्या ने पुलिस अधिकारी को थप्पड़ मारा और अधिकारी ने भी पलटकर जवाब दिया। बाद में वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया और उन्हें अलग किया।

श्रीरंगपट्टनम की तीसरे अतिरिक्त जिला और सत्र न्यायालय ने ऐश्वर्या की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी, जिसके बाद उन्होंने जमानत के लिए हाई कोर्ट का रुख किया। हाई कोर्ट ने उन्हें जमानत की अर्जी देने से पहले पुलिस अधिकारी से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने का निर्देश दिया।

(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)