विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इजरायली टूरिस्ट से गैंगरेप के 3 दोषियों को मौत की सजा, साथी ट्रैवलर की नहर में धकेलकर कर दी थी हत्या

Published: Mon, 16 Feb 2026 05:42 PM (IST)

कर्नाटक के कोप्पल जिले की एक सेशन कोर्ट ने इजरायली नागरिक सहित दो महिलाओं के गैंगरेप और एक पुरुष टूरिस्ट ...और पढ़ें

इजरायली टूरिस्ट से गैंगरेप के 3 दोषियों को मौत की सजा

इजरायली टूरिस्ट से गैंगरेप के 3 दोषियों को मौत की सजा

HighLights

  1. कोप्पल कोर्ट ने तीन दोषियों को मौत की सजा सुनाई।

  2. इजरायली टूरिस्ट समेत दो महिलाओं का गैंगरेप हुआ था।

  3. एक पुरुष टूरिस्ट की हत्या को 'रेयरेस्ट ऑफ रेयर' बताया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कर्नाटक के कोप्पल जिले की एक सेशन कोर्ट ने सोमवार को तीन लोगों को मौत की सजा सुनाई। इन लोगों को एक इजराइली नागरिक समेत दो महिलाओं के गैंगरेप और एक पुरुष टूरिस्ट की हत्या का दोषी पाया गया था। इस अपराध ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था और इसकी बहुत निंदा हुई थी।

गंगावती डिस्ट्रिक्ट और सेशंस कोर्ट में मौत की सजा सुनाई गई है। जज ने कहा कि यह जुर्म रेयरेस्ट ऑफ रेयर कैटेगरी में आता है, जिसके लिए ज्यादा से ज्यादा सजा मिलनी चाहिए।

पिछले साल मार्च में हुए थी घटना

दोषियों की पहचान मल्लेश उर्फ हंडीमल्ला, साई और शरणप्पा के तौर पर हुई है। कोर्ट ने पिछले साल मार्च में हुए इस मामले में उन्हें रेप और हत्या का दोषी ठहराते हुए यह सजा सुनाई।

पैसे नहीं देने पर कर दिया हमला

यह घटना हम्पी के पास सनापुरा में तुंगभद्रा लेफ्ट बैंक कैनाल के पास हुई। पुलिस ने बताया कि तीनों दोषियों ने 6 मार्च, 2025 की रात को दो महिला सर्वाइवर, एक इजराइली टूरिस्ट और एक होमस्टे ऑपरेटर, और तीन अन्य पुरुष टूरिस्ट दोस्तों से पैसे मांगे थे।

मना करने पर, तीनों ने कथित तौर पर तीन पुरुष टूरिस्ट को नहर में धकेल दिया और दो महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न किया। नहर में धकेले गए दो पुरुष तैरकर सुरक्षित निकल गए, जबकि ओडिशा का एक टूरिस्ट नहर में डूब गया।

यह भी पढ़ें- कर्नाटक: केमिकल फैक्ट्री में भीषण धमाका, दो की मौत, कई घायल