विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

करण अदाणी ने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से की मुलाकात, बंगाल में निवेश पर हुई चर्चा

Published: Thu, 04 Jun 2026 02:00 AM (IST)

बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद नई भाजपा सरकार लगातार एक के बाद एक कई बड़े निर्णय ले रही है। ...और पढ़ें

करण अदाणी ने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से की मुलाकात (फोटो- एक्स)

करण अदाणी ने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से की मुलाकात (फोटो- एक्स)

HighLights

  1. करण अदाणी ने डेटा सेंटर और ग्रीन एनर्जी क्षेत्रों में दिलचस्पी दिखाई है

  2. अदाणी समूह बंगाल में निवेश करने को इच्छुक है

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद नई भाजपा सरकार लगातार एक के बाद एक कई बड़े निर्णय ले रही है। राज्य में निवेश लाने की कोशिशें भी नई सरकार ने शूरू कर दी है।

इन सबके बीच अदाणी समूह के प्रमुख गौतम अदाणी के पुत्र करण अदाणी ने बुधवार शाम यहां राज्य सचिवालय नवान्न में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के साथ मुलाकात की।

बताया जा रहा है कि अदाणी समूह राज्य में निवेश करने को इच्छुक है। सूत्रों के साथ मुख्यमंत्री के साथ इस बैठक में इंफ्रास्ट्रक्चर, पोर्ट, सड़क निर्माण सह राज्य के कई विकास मूलक विषयों पर चर्चा हुई।

बताया जा रहा है कि ताजपुर में डीप सी पोर्ट के अलावा लॉजिस्टिक्स पार्क, डेटा सेंटर और ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में अदाणी समूह निवेश कर सकता है। करण अदाणी ने इन क्षेत्रों में दिलचस्पी दिखाई है।

ममता बनर्जी की अगुवाई वाली पूर्ववर्ती तृणमूल कांग्रेस के समय ही लंबे समय से पूर्व मेदिनीपुर जिले के ताजपुर में प्रस्तावित नए डीप सी पोर्ट के निर्माण व इसमें बड़े निवेश की अदाणी ग्रुप की ओर से पहले ही घोषणा की गई थी।

हालांकि बाद में राजनीतिक कारणों से यह योजना ठंडे बस्ते में चली गई और इसका कार्य आगे नहीं बढ़ सका‌। राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद अब इस परियोजना पर कार्य शुरू होने की उम्मीद की जा रही है।