विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले- कुछ महीनों में 14-16 चीते आ सकते हैं भारत, चीता परियोजना के दूसरे चरण पर काम जारी

By Jagran NewsEdited By: Piyush Kumar
Published: Fri, 10 Feb 2023 03:21 AM (GMT+05:30)

सरकार की वन्यजीव संरक्षण पहलों के बारे में जानकारी देते हुए सिंधिया ने कहा कि आने वाले महीनों में 14 ...और पढ़ें

आगामी महीनों में 14 से 16 चीतों को भारत लाया जा सकता है: ज्योतिरादित्य सिंधिया
आगामी महीनों में 14 से 16 चीतों को भारत लाया जा सकता है: ज्योतिरादित्य सिंधिया

नई दिल्ली, जेएनएन। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुरुवार को कहा कि आगामी महीनों में 14 से 16 चीतों को भारत लाया जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार वन्यजीव संरक्षण के लिए प्रयास कर रही है। उन्होंने भावी पीढि़यों के लिए प्रकृति के संरक्षण की जरूरत पर जोर दिया।

सरकार की वन्यजीव संरक्षण पहलों के बारे में जानकारी देते हुए सिंधिया ने कहा कि आने वाले महीनों में 14 से 16 और चीते भारत लाए जा सकते हैं। सरकार चीता परियोजना के दूसरे चरण पर काम कर रही है। उसने दक्षिण अफ्रीका के साथ समझौता किया है। चीतों को दक्षिण अफ्रीका से लाया जाएगा।

हवाई अड्डे के इलाकों से पक्षियों को दूर रखने की हो रही कोशिश 

चीता परियोजना के तहत आठ चीतों को नामीबिया से हवाई मार्ग से भारत लाया गया था। नागरिक विमानन और इस्पात मंत्रालय का जिम्मा संभालने वाले सिंधिया के मुताबिक, सरकार की वन्यजीव संरक्षण की रणनीति चार अहम स्तंभों आबादी, नीति, लोग और अवसंरचना पर आधारित है।

एक अन्य प्रश्न के उत्तर में सिंधिया ने कहा कि हवाईअड्डे के इलाकों में विमानों से पक्षियों के टकराने की समस्या के समाधान के लिए सभी उपाय किए गए हैं। इनमें साउंड गन और अन्य तरीके शामिल हैं, जो पक्षियों को हवाईअड्डे के इलाकों से दूर रखेंगे। उन्होंने हवाईअड्डे के इलाकों को साफ रखने की जरूरत पर पर भी जोर दिया।

गलती से तेजस्वी सूर्या ने खोला था आपातकालीन दरवाजा 

तेजस्वी सूर्या ने गलती से विमान का आपातकालीन दरवाजा खोला था केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने लोकसभा में एक प्रश्न के उत्तर में बताया कि भाजपा नेता तेजस्वी सूर्या ने गलती से इंडिगो के एक विमान का आपातकालीन दरवाजा खोल दिया था। उन्होंने जानबूझकर ऐसा नहीं किया। पिछले साल 10 दिसंबर को चेन्नई हवाईअड्डे पर यह घटना हुई थी। एक अन्य प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि पिछले पांच साल में घरेलू विमानन कंपनियों के विमानों में तकनीकी गड़बड़ी की 2,613 बड़ी घटनाएं हुईं।