किशोर ने घर में अकेली लड़की की आबरू लूट कर दी हत्या, पुलिस के सामने कबूला गुनाह
पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम में पता चला कि महिला का दुष्कर्म हुआ था और फिर उसकी हत्या हुई थी। पूछताछ के दौरान किशोर ने अपराध को स्वीकार कर लिया है।
पुडुचेरी, पीटीआइ। पुडुचेरी के कुयावरपलयम गांव में 25 वर्षीय एक महिला का उसके घर में कथित तौर पर दुष्कर्म कर हत्या करने के आरोप में एक किशोर को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी राहुल अलवाल ने बताया कि महिला की मां ने 18 दिसंबर को पुलिस में शिकायत दर्ज करायी थी कि उसकी बेटी उसके घर में मृत मिली। घटना के वक्त महिला घर में अकेली थी। उसकी मां और भाई काम पर गये थे।
पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम में पता चला कि महिला का दुष्कर्म हुआ था और फिर उसकी हत्या हुई थी। पूछताछ के दौरान किशोर ने अपराध को स्वीकार कर लिया है। दुष्कर्म और यौन उत्पीड़न के मामलों में कानून सख्त किए जाने के बावजूद कमी नहीं आ रही है। हर राज्य में महिलाओं के साथ दुष्कर्म के मामले सामने आ रहे हैं।
दरअसल, पुरुष जब तक अपनी मानसिकता नहीं बदलेंगे, तब तक दुष्कर्म के मामलों में कमी आना संभव नहीं लगता। पुलिस के आंकड़े बताते हैं कि महिलाएं सबसे ज्यादा अपनों के साथ ही सुरक्षित नहीं हैं। महिलाओं के साथ ज्यादातर दुष्कर्म के मामलों में अपने करीबी ही दोषी होते हैं।