विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'छात्रों के मुद्दे पर राजनीति ठीक नहीं, हम NEET पर चर्चा को तैयार'; जेपी नड्डा का विपक्ष पर हमला

Published: Wed, 22 Jul 2026 08:52 PM (GMT+05:30)Updated: Thu, 23 Jul 2026 12:07 AM (GMT+05:30)

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने नीट पेपर लीक मुद्दे पर विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि छात्रों के मुद्दे पर राजनीति करना ठीक नहीं है।

छात्रों के मुद्दे का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए। (X- @BJP4India)

छात्रों के मुद्दे का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए। (X- @BJP4India)

HighLights

  1. जेपी नड्डा ने नीट पेपर लीक पर विपक्ष को घेरा।

  2. छात्रों के मुद्दों पर राजनीति करना अनुचित बताया।

  3. केंद्रीय मंत्री ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। NEET पेपर लीक मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि छात्रों में मुद्दे पर राजनीति ठीक नहीं है।  नड्डा ने कहा कि राहुल गांधी इस मुद्दे पर राजनीतिक रोटियां सेंक रहे हैं। उन्हें छात्र हितों की चिंता नहीं है।

जेपी नड्डा ने कहा कि पेपर लीक मुद्दे पर सरकार चर्चा के लिए तैयार है। चर्चा के लिए सदन सबसे उपर्युक्त स्थान है। हम शिक्षा पर चर्चा के लिए तैयार हैं। नड्डा ने कहा कि आरोप-प्रत्यारोप की जगह हम चर्चा चाहते हैं। छात्रों के मुद्दे पर सरकार गंभीर है।

इस मुद्दे का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए- नड्डा

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जो छात्रों की मांग है, सबसे पहले मैं कहूंगा कि इसका राजनीतिकरण नहीं करना चाहिए। ये एक गहन समस्या है और इस समस्या का गहनता से चर्चा करने की आवश्यकता रहती है।

नड्डा ने कहा कि मैं आज यहां ये भी कहना चाहूंगा कि शाम 4 बजे विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक प्रस्तुतीकरण दिया, जिसमें उन्होंने लगभग 150 पेपर लीक के बारे में चर्चा की। ये जांच का विषय है और इसके लिए सरकार हर बात का जवाब जनता के सामने रखेगी।

राजनाथ का विपक्ष पर हमला

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को दिल्ली में चल रहे छात्रों के विरोध प्रदर्शन पर गंभीर चिंता जताई और विपक्ष पर आरोप लगाया कि वह इसे अपने राजनीतिक हितों को पूरा करने के लिए राजनीतिक हथियार की तरह इस्तेमाल कर रहा है। उन्होंने विपक्ष से आग्रह किया कि वह सड़कों के बजाय संसद में मुद्दा उठाए।

रक्षा मंत्री का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब जंतर-मंतर पर काकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में चल रहे विरोध प्रदर्शनों का दूसरा महीना शुरू हो गया है। कई विपक्षी नेताओं ने काले कपड़े पहनकर बुधवार को संसद के बाहर प्रदर्शन किया और नीट पेपर लीक का विरोध कर रहे छात्रों के साथ एकजुटता दिखाई।

छात्रों की हर चिंता को सुनने को तैयार

राजनाथ ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा-यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ लोग छात्रों और युवाओं का इस्तेमाल अपने राजनीतिक हितों को पूरा करने के लिए राजनीतिक हथियार के तौर पर करने की कोशिश कर रहे हैं।

नरेन्द्र मोदी सरकार छात्रों की आकांक्षाओं को पूरा करने और यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि उनके साथ कोई अन्याय न हो। अपने छात्रों की हर चिंता को सुनना और उसका समाधान करना हमारी जिम्मेदारी है।

रक्षा मंत्री ने आरोप लगाया कि कुछ विपक्षी नेता लोगों, खासकर युवाओं को गुमराह करने के लिए बनावटी गुस्सा दिखा रहे हैं। हम युवाओं की भावनाओं और चिंताओं के प्रति पूरी तरह संवेदनशील हैं। संसद का सत्र चल रहा है और सरकार ने हर मुद्दे पर सार्थक चर्चा करने की इच्छा जाहिर की है।

लोकतंत्र में चर्चा के लिए संसद ही सही मंच है। अगर विपक्ष जनहित के मुद्दे उठाने के प्रति गंभीर है, तो उसे मानसून सत्र को सुचारु रूप से चलने देना चाहिए।

यह भी पढ़ें- '10 साल में 152 पेपर लीक, एक भी दोषी को सजा नहीं'; राहुल गांधी ने धर्मेंद्र प्रधान का मांगा इस्तीफा