सोने के 16.5 किलो के मयूर सहस्र झुमके ने बनाए दो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्या है खासियत?
जोयालुक्कास ज्वेलरी के 16.514 किलो वजनी 'मयूर सहस्र' सोने के झुमकों ने दो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए हैं।

जोयालुक्कास के 'मयूर सहस्र' झुमकों ने दो रिकॉर्ड बनाए।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जोयालुक्कास ज्वेलरी ने सोमवार को कहा कि उसके 16.514 किलो वजन वाले सोने के झुमकों के एक जोड़े ने दो गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड बनाए हैं। इसने सबसे भारी सोने के झुमके और सबसे बड़े झुमके की श्रेणी के खिताब अपने नाम किया।
मयूर सहस्र (एक हजार मोर) नाम के इन 22 कैरेट सोने के झुमकों को शनिवार को दुबई गोल्ड डिस्ट्रिक्ट में जोयालुक्कास के ज्वेल आफ जाय स्टोर में संयुक्त अरब अमीरात के अर्थव्यवस्था और पर्यटन मंत्री अब्दुल्ला बिन तौक अल मर्री द्वारा पेश किया गया।
दोनों खिताबों की पुष्टि गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड्स द्वारा की गई है। इनका डिजाइन मोर से प्रेरित है। यह उस पौराणिक कथा की याद दिलाता है, जिसमें एक मोर ने स्वर्ग के द्वार पर अपने एक हजार पंख गिरा दिए थे और हर पंख में एक प्रार्थना, एक इच्छा और एक सपना छिपा था। कंपनी के कुशल कारीगरों ने कई महीनों की मेहनत से इन झुमकों को तैयार किया है।
(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
