यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
वन नेशन-वन इलेक्शन बिल के लिए जेपीसी का हुआ गठन, अनुराग ठाकुर समेत ये सांसद शामिल
वन नेशन-वन इलेक्शन बिल के लिए जेपीसी का गठन हो गया है। इसमें अनुराग ठाकुर और प्रियंका गांधी समेत कई ...और पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। वन नेशन-वन इलेक्शन बिल के लिए जेपीसी का गठन हो गया है। इसमें अनुराग ठाकुर और प्रियंका गांधी समेत कई सांसद शामिल होंगे। कमेटी में लोकसभा के 21 और राज्यसभा के 10 सदस्यों के नाम हैं।
लोकसभा के ये सांसद शामिल:
जेपीसी में लोकसभा के 21 सदस्य हैं। इसमें पी.पी. चौधरी, सी.एम. रमेश, बांसुरी स्वराज, पुरुषोत्तमभाई रुपाला, अनुराग ठाकुर, विष्णु दयाल राम, भतृहरि महताब, संबित पात्रा, अनिल बलूनी, विष्णु दत्त शर्मा, प्रियंका गांधी वाड्रा, मनीष तिवारी, सुखदेव भगत, धर्मेंद्र यादव, कल्याण बनर्जी, टी.एम. सेल्वागणपति, जी.एम. हरीश बालयोगी, सुप्रिया सुले, श्रीकांत एकनाथ शिंदे, चंदन चौहान और बालशौरी वल्लभानेनी के नाम शामिल हैं।
सरकार ने लोकसभा में बिल पेश करने के बाद वोटिंग कराई थी और फिर इसे जेपीसी के पास भेज दिया था।
इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।
