पेट्रोल पंप पर नहीं मिलेगा 50 लीटर से ज्यादा डीजल, इन दो बड़ी कंपनियों ने लिया फैसला
जियो-बीपी और नायरा एनर्जी ने अपने खुदरा पेट्रोल पंपों पर डीजल बिक्री की सीमा तय कर दी है।

जियो-बीपी और नायरा एनर्जी ने डीजल बिक्री की सीमा तय की

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जियो-बीपी और नायरा एनर्जी के खुदरा पेट्रोल पंपों से एक निश्चित सीमा से ज्यादा डीजल नहीं मिलेगा।
दरअसल, निजी क्षेत्र की कंपनियों ने यह फैसला इसलिए लिया क्योंकि औद्योगिक और दूसरे थोक ग्राहक सस्ते खुदरा मूल्य का लाभ उठाने के लिए आम लोगों की सुविधा के लिए खोले गए पंप से डीजल भरवा रहे हैं, जिसके चलते आपूर्ति और खुदरा नेटवर्क पर दबाव पड़ रहा है।
मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने बताया कि जियो-बीप आउटलेट ने डीजल खरीदने की सीमा हर ग्राहक के लिए एक दिन में 50 लीटर तय की है जबकि नायरा एनर्जी ने यह सीमा 70 से 200 लीटर तय की है।
माना जा रहा है कि जल्द ही सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियां इंडियन आयल, भारत पेट्रोलिय और हिंदुस्तान पेट्रोलिय भी ईंधन की मात्रा पर सीमा तय कर सकती हैं।
मई से खुदरा आउटलेट पर पेट्रोल और डीजल की कीमतें वैसी हैं जबकि महंगाई को नियंत्रित करने के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रूड आयल की कीमतें बढ़कर लगभग 108 डालर प्रति बैरल हो गई है।
(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
