राजस्थान पुलिस जिसे ढूंढ रही थी, सीजेपी के मंच पर बैठा था वह 'वांटेड ठग'
राजस्थान पुलिस जिस झुंझुनूं के धोखाधड़ी के आरोपी रामचंद्र को तलाश रही थी, वह नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर काकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के मंच पर देखा गया।

राजस्थान पुलिस जिसे तलाश रही थी वह सीजेपी के मंच पर था मौजूद।
जागरण संवाददाता,जयपुर। राजस्थान में जिस झुंझुनूं जिले के अपराधी को पुलिस धोखाधड़ी के आरोप में तलाश रही थी वह नई दिल्ली में जंतर-मंतर हुए आंदोलन में काकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के मंच पर नजर आया था, हालांकि माहौल बिगड़ने के डर से उसे पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी थी।
जानकारी के अनुसार, धोखाधड़ी का आरोपित रामचंद्र पांच दिन तक आंदोलन स्थल पर मौजूद था। झुंझुनूं के चार पुलिसकर्मियों की टीम भी उसकी गिरफ्तारी के लिए दिल्ली में ही मौजूद रही, लेकिन माहौल बिगड़ने के भय के कारण उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी।
इस मामले में दर्ज हुई थी रिपोर्ट
रामचंद्र के खिलाफ फरवरी, 2025 में वाहनों की खरीद-फरोख्त मामले में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। झुंझुनूं कोतवाली पुलिस थाना अधिकारी श्रवण कुमार मील के अनुसार, पुलिस ने रामचंद्र पर बारीकी से निगरानी रखी, मौका देखा कि जैसे ही भीड़ कम हो उसे गिरफ्तार कर लिया जाए, लेकिन मौका नहीं मिला।
सोशल मीडिया अकाउंट पर सीजेपी का सदस्य बताया
रामचंद्र ने अपने इंटरनेट मीडिया अकाउंट पर काकरोच जनता पार्टी की कोर कमेटी का सदस्य बता रखा है। फिलहाल रामचंद्र फरार है। पुलिस उसको तलाश रही है।
