मछुआरों की रिहाई के लिए जया ने लिखा पीएम को पत्र
चेन्नई। श्रीलंकाई नौसेना द्वारा 40 भारतीय मछुआरों की गिरफ्तारी पर चिंता जाहिर करते हुए तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता ने इनकी रिहाई के लिए प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर हस्तक्षेप करने की मांग की है। तमिलनाडु [नागपट्टिनम] के 22 और पुडुचेरी के 1
चेन्नई। श्रीलंकाई नौसेना द्वारा 40 भारतीय मछुआरों की गिरफ्तारी पर चिंता जाहिर करते हुए तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता ने इनकी रिहाई के लिए प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर हस्तक्षेप करने की मांग की है। तमिलनाडु [नागपट्टिनम] के 22 और पुडुचेरी के 18 मछुआरों को 3 दिसंबर को बंगाल की खाड़ी से गिरफ्तार किया गया था।
जया ने प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह को लिखे पत्र में कहा है कि पिछले कुछ महीनों में श्रीलंका द्वारा भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार करने की घटनाएं बढ़ी हैं। इससे मछुआरों में असुरक्षा की भावना पैदा हो गई है। पत्र में जया ने यह भी उल्लेख किया है कि भारत के विशिष्ट आर्थिक क्षेत्र में घुसे श्रीलंकाई मछुआरों को सिर्फ चेतावनी देकर छोड़ दिया जाता है। लेकिन, श्रीलंका भारतीय मछुआरों के साथ ऐसा बर्ताव नहीं करता है। पड़ोसी मुल्क के इस रवैये से दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ सकता है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर