'वीके सिंह को तो अपनी जन्मतिथि तक मालूम नहीं, उन्हें माफ करें'
प्रसिद्ध गीतकार और संगीत निर्देशक जावेद अख्तर ने वीके सिंह पर निशाना साधते हुए कहा है कि उन्हें तो अपनी जन्मतिथि तक मालूम नहीं है।
नई दिल्ली, (जेएनएन)। प्रसिद्ध गीतकार और संगीत निर्देशक जावेद अख्तर ने दिल्ली के अकबर रोड का नाम बदलने की मांग पर विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह पर ट्विटर के जरिए निशाना साधा है।
पढ़ें- सड़कों का नाम बदलना सरकार का एजेंडा नहीं: वेंकैया नायडू
जावेद अख्तर ने शुक्रवार को वीके सिंह पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया, ‘वीके सिंह को इतिहास की बिल्कुल भी जानकारी नहीं होने के लिए माफ कर दीजिए। उन बेचारे शख्स को तो अपनी जन्मतिथि तक नहीं मालूम है।’
Please forgive VK singh for his total ignorance of history . Poor fellow doesn't know even his own date of birth .
— Javed Akhtar (@Javedakhtarjadu) June 3, 2016
आपको बता दें कि पिछले महीने ही वीके सिंह ने लुटियंस जोन में स्थित अकबर रोड का नाम मेवाड़ के शासक महाराणा प्रताप के नाम पर रखने की वकालत करते हुए शहरी विकास मंत्रालय को पत्र लिखा था।
पढ़ें- अकबर रोड का नाम बदलने पर कैबिनेट मंत्री ने दिया राज्यमंत्री को ये जवाब
वीके सिंह के अलावा भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने भी अकबर रोड का नाम महाराणा प्रताप रोड किए की मांग करते हुए कहा था कि कि वीर राणा प्रताप एक निर्भीक योद्धा थे, उन्होंने मुगलों के आगे कभी घुटने नहीं टेके, वह किसी बाहरी ताकत के आगे नहीं झुके। इसलिए उनके त्याग और बलिदान को ध्यान में रखते हुए उनके सम्मान में अकबर रोड का नाम बदलकर महाराणा प्रताप रोड किया जाना चाहिए।